The Lallantop

विराट कोहली के लीक हुए इस वीडियो पर उनकी भयानक मौज ली जा रही है

KL Rahul इसमें सबसे आगे हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
एक कमरे में विराट कोहली सोफे पर बैठे हैं. साथ में दो लोग सूट-बूट पहने खड़े हैं. एक फोन में कोहली की फोटो ले रहा है और दूसरा बंदा कोहली की दाढ़ी से कुछ कर रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे वो दाढ़ी का नाप ले रहा है. ऐसा भी लग रहा है कि वो दाढ़ी का सैंपल पैकेट में रख रहा है. इसके बाद कोहली उठते हैं और किसी कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करते हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रही है. कहा जा रहा है कि कोहली ने अपनी दाढ़ी का बीमा करवाया है और वो उसी का पेपर साइन कर रहे हैं. इसे लीक हुआ वीडियो बताया जा रहा है. ये वीडियो और किसी ने नहीं, केएल राहुल ने ट्वीट किया है. इसमें राहुल ने मजे लेते हुए लिखा है," मुझे पता था कि आप अपनी दाढ़ी को लेकर कितने मोहित हो. और अब इस खबर के साथ कि आपने अपनी दाढ़ी का बीमा करवा लिया है, मेरी बात सच हो गई." के एल राहुल की इस ट्वीट के बात ये खबर इतनी फैल गई कि खुद कोहली को सफाई देने आना पड़ा. कोहली ने भी ट्वीट किया और कहा," मेरी दाढ़ी को लेकर हो रही बातें, मजेदार हैं." साथ में केएल राहुल, यजुवेंद्र चाहल और उमेश यादव को भी टैग किया है. इन ट्वीट्स के जवाब में लोगों ने पूछा कि क्या सच में ये दाढ़ी का इंश्योरेंस करवा रहे हैं? इस बात की पुष्टि तो खुद कोहली ही कर सकते हैं. वैसे वीडियो देखकर तो यही लगता है कि कोहली किसी ब्रैंड एन्डॉर्समेंट का कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन कर रहे हैं और उसी सिलसिले में वो इन लोगों से मिल रहे हैं.
Also Read

दिल्ली वाले विराट कोहली का कान भी तोड़ ले गए!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवरों में 500 बनाने से चूक गई!

वो मैच जिसमें राशिद खान पूरी वेस्टइंडीज टीम को घुटनों पर ले आए थे

Advertisement

वीडियो भी देखें:

Advertisement
Advertisement