The Lallantop

दोस्त मरा तो मिट्टी डालने के लिए खुद कुत्ता आ गया

उसके साथ के कुत्तों को जहर देकर मार दिया गया, फिर उसने जो किया उसने सारे इंटरनेट की आंखें नम कर दीं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कुत्ता आदमी का सबसे अच्छा दोस्त होता है, हजार बार सुना होगा. लेकिन कुत्ता यही दोस्ती दूसरे जानवरों के साथ भी निभाता है. नॉर्थ चिली की बात है. एक आदमी था कार्लोस, उसके सात कुत्तों को एक कुत्ता मारने वाले ने जहर देकर मार डाला. इन्हीं कुत्तों में एक था चॉकलेट. चॉकलेट का दोस्त था रॉन- वेलर. जब चॉकलेट को दफनाने की बारी आई तो रॉन भी वहां पहुंच गया. हाथ तो थे नहीं तो मुंह से ही मिटटी डालने लगा. रॉन ने कई बार अपनी नाक से ही मिटटी उलची. ये वीडियो कार्लोस ने फेसबुक पर डाल दिया और वायरल हो गया. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/1159192389/videos/10209012349883480/"]

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement