The Lallantop

रिश्तों में तनाव के बीच पाकिस्तान से आया होली का ये वीडियो दिल खुश करने वाला है

पाकिस्तानी यूनिवर्सिटी में होली खेल रहे हैं स्टूडेंट्स.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
चुनावी मौसम में पाकिस्तान का जिक्र न हो ये कैसे हो सकता है. सत्ताधारी पार्टी की ओर से तो इस बार का चुनाव ही पाकिस्तान के नाम पर लड़ा जा रहा है. पीएम मोदी कह चुके हैं कि पाकिस्तान चाहता है कि मैं ये चुनाव हार जाऊं. पीएम हर रोज अपनी रैलियों में पाक का जिक्र कर रहे हैं. विपक्ष को पाकिस्तान का हमदर्द बता रहे हैं. वह लोगों से अपील कर रहे हैं कि बीजेपी को सत्ता में वापस लाने के लिए वोट करें. पीएम मोदी अपनी रैलियों में पाकिस्तान के बालाकोट में भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक का जिक्र कर रहे हैं और उसके नाम पर वोट मांग रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर आजकल एक और वजह से पाकिस्तान चर्चा में है. और ये वजह है पाकिस्तन की होली. इस्लामाबाद स्थित कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय में खेली गई होली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Quaid-i-Azam University Admission Cell ने एक मिनट 18 सेकेंड के इस वीडियो को 25 मार्च को फेसबुक पर पोस्ट किया था. इस वीडियो को 79K व्यूज मिल चुके हैं. इसे 800 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है. इस वीडियो में रंगों से सराबोर स्टूडेंट्स रंग खेल रहे हैं, गरबा खेलते हुए होली सेलिब्रेट कर रहे हैं. दावे के साथ कहा जा सकता है कि अगर आपको होली पर डांस करना पसंद है, रंग खेलना पंसद है तो ये वीडियो जरूर पसंद आएगा. 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. इस आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हुए थे. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर दी थी. दोनों देशों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं. ऐसे में इस वीडियो की सोशल मीडिय पर जमकर तारीफ हो रही है. एक यूजर ने लिखा मैं भारतीय हूं लेकिन दावे के साथ कह सकता हूं कि ये स्टूडेंट्स मुझसे बेहतर गरबा कर रहे हैं. कुछ ने इसे अमेजिंग बताया वहीं कुछ ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि वे उस वक्त वहां नहीं थे. इस तरह के वीडियो आते रहने चाहिए. दुनिया शांति और अमन के बल पर ही आगे बढ़ सकती है. हर धर्म की इज्जत करना, हर धर्म के त्योहारों को मनाना अच्छी बात है और ये बार-बार होते रहना चाहिए. Untitled design (1)
समझौता ब्लास्ट केस में फैसला देने के बाद स्पेशल कोर्ट के जज ने NIA को क्यों फटकारा?|दी लल्लनटॉप शो| Episode 184

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement