''कुछ निराधार अफवाहें चल रही हैं कि मैंने लॉकडाउन तोड़ा और मुझे पुलिस ने धर लिया. जब से लॉकडाउन शुरू हुआ मैंने अपने घर से बाहर पांव तक नहीं रखा. लोगों से मेरी गुज़ारिश है कि अफवाहों पर ध्यान न दें.''
पहली बात कि ये अचानक से किया गया ट्वीट नहीं था. 22 अप्रैल की शाम एंकर और कॉन्टेंट क्रिएटर जैनिस सीक्वेरा ने एक ट्वीट किया था. इसमें उन्होंने लिखा-
''उभरते हुए मेल स्टार ने चुपके से अपनी स्टार गर्लफ्रेंड के घर में घुसने की कोशिश की. मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया. लेक्चर पिलाया सो अलग- 'आम हमारे लिए वीडियोज़ बना रहे हो और आप ही रूल्स तोड़ रहे हो. 10 हज़ार का फाइन प्लीज़'.''
शायद विकी कौशल का इशारा इसी ट्वीट की ओर था. जैनिस ने अपने ट्वीट में किसी का नाम तो नहीं लिया था लेकिन गेस करके कई लोगों ने उस ट्वीट के कमेंट सेक्शन में विकी का नाम लिख दिया. दूसरी चीज़ ये कि जैनिस की लिखी इस बात का कोई सबूत नहीं इसलिए आंख मूंदकर उसे पूरी तरह सच नहीं माना जा सकता. दिलचस्प बात ये है कि जब जैनिस ने विकी का नाम ही नहीं लिया, तो फिर विकी ट्वीट कर उस मामले में अपनी टांग क्यों फंसा रहे हैं. जैनिस को ट्विटर पर 21 हज़ार लोग फॉलो करते हैं और विकी को 4.25 लाख लोग. जितने लोगों को ये बात जैनिस के ट्वीट से पता नहीं चली, उनसे कहीं ज़्यादा लोगों को विकी ने बता दिया.
वीडियो देखें: अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन के बाद विकी कौशल ने पीएम-केयर्स फंड में डोनेट किए पैसे










