The Lallantop

पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में मिला पिंजड़ा, इस काम के लिए इस्तेमाल होता था

इस पिंजड़े के पाए जाने के बाद आरोपियों पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
पुलकित आर्य और उसका रिजॉर्ट. (फाइल फोटो)

उत्तराखंड (Uttarakhand) के अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari murder Case) मामले में जांच के दौरान ऐसी कई सारी चीजें सामने आई हैं, जिससे रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके सहयोगियों पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े अंकित शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि रिजॉर्ट में एक बड़ा पिंजरा भी मिला है. दावा किया जा रहा है कि इसमें जंगल से पकड़कर लाए गए हिरण और अन्य जंगली जानवरों को रखा जाता था. जंगली जानवरों को लेकर हुए इस बड़े खुलासे के बाद उत्तराखंड पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है. ऋषिकेश पुलिस अब इस मामले की भी जांच में जुट गई है.

जिस वनंतरा रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी काम करती थी, वहां के लोग हिरण और जंगली जानवरों का शिकार करते थे और इन जानवरों का मांस रिजॉर्ट में होने वाली पार्टियों में परोसा जाता था. इसके अलावा जानवरों के सींगों का इस्तेमाल भस्म बनाने के लिए किया जाता था.

Advertisement
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई

इस हत्याकांड केस में अंकिता भंडारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है. इसके मुताबिक, अंकिता के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, जो कि पीड़िता के हाथों, पीठ और उंगलियों पर पाए गए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है. हालांकि, कुछ लोगों ने इसकी सत्यतता पर भी सवाल उठाया है.

अंकिता के साथ बलात्कार होने की भी आशंका जताई गई थी. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इससे इनकार किया गया है. फिर भी सैंपल फॉरेंसिक टीम को भेजे गए हैं, इसकी आगे की जांच इसी टीम द्वारा की जाएगी.

मालूम हो कि इस मामले में बीजेपी से निष्काषित नेता विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य मुख्य आरोपी है. उसके अलावा रिजॉर्ट का मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया है. ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने वाली अंकिता भंडारी का शव चीला नहर से बरामद किया गया था. तीनों आरोपियों पर अंकिता भंडारी को नहर में धक्का देकर मारने का आरोप है. तीनों ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है.

Advertisement

दी लल्लनटॉप शो: अमित शाह की बैठक में PFI बैन पर पेश उस दस्तावेज में क्या लिखा है?

Advertisement