अमेरिका-इजरायल के 28 फरवरी को हुए विध्वंसक हमले में ईरान के दूसरे सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और 40 से ज्यादा ईरानी अधिकारी मारे गए थे. इस हमले में जिंदा बच निकले मोजतबा खामेनेई को ईरान का तीसरा सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है. जिस हमले में अली खामेनेई, उनके परिवार के कई सदस्य और कई ईरानी अफसर मारे गए, उसमें मोजतबा कैसे बच निकले? एक ऑडियो में लीक में उनके जिंदा बचने की वजह का पता चला है.
'एक का सिर दो हिस्सों में बंटा, कोई मांस का... ', ऐसे हमले में मोजतबा खामेनेई बचे कैसे?
Mojtaba Khamenei Injury: हमले में Ali Khamenei के दामाद का सिर दो हिस्सों में बंट गया, जबकि खामेनेई के मिलिट्री ब्यूरो चीफ मोहम्मद शिराजी के शव के चिथड़े उड़ गए. फिर वहां मौजूद मोजतबा खामेनेई कैसे बचे?


द टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसे एक ऑडियो मिला है, जिसमें कथित तौर पर ईरानी अधिकारी इस हमले पर बात कर रहे हैं. ऑडियो लीक से खुलासा हुआ कि अमेरिका और इजरायल का हवाई हमला कितना घातक था.
हमले में अली खामेनेई के दामाद का सिर दो हिस्सों में बंट गया, जबकि खामेनेई के मिलिट्री ब्यूरो चीफ मोहम्मद शिराजी के शव के चिथड़े उड़ गए. उनका शव 'कुछ किलो मांस' के तौर पर बरामद हुआ.
रिपोर्ट में ऑडियो लीक के हवाले से बताया गया कि हमले से चंद मिनट पहले ही मोजतबा खामेनेईकिसी काम से कंपाउंड से बाहर निकले थे. इस वजह से उनकी जान बच गई. इस कंपाउंड में सुप्रीम लीडर के घर और ऑफिस थे, जिस पर अमेरिका-इजरायल ने मिलकर स्ट्राइक की थी.
दी लल्लनटॉप इस लीक ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में बताया गया कि यह ऑडियो लीक 12 मार्च को तेहरान में हुई मीटिंग का है. इसमें अली खामेनेई के कार्यालय के प्रोटोकॉल हेड मजहर हुसैनी अन्य ईरानी अधिकारियों को हमले की डिटेल्स बता रहे हैं.
56 साल के मोजतबा खामेनेई हमले से ठीक कुछ ही पल पहले यार्ड में दाखिल हुए थे. धमाका होते ही, वे तुरंत सीढ़ियों की ओर भागे. कथित तौर पर इस हमले में उनके पैर में मामूली चोटें आई हैं. हालांकि, उनके पिता अली खामेनेई, उनकी पत्नी जहरा हद्दाद-आदेल और उनके बेटे की इस एयरस्ट्राइक में तुरंत मौत हो गई.
उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मंगलवार, 17 मार्च को कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रही जंग जल्द ही रुक जाएगी (Trump says war may end soon). हालांकि ये भी कहा कि इस हफ्ते जंग ख़त्म होने के आसार कम हैं. सोमवार, 16 मार्च को अपने आवास वाइट हॉउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ये दावा किया. कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने ये भी बताया कि जंग रोकने के लिए ईरान अमेरिका के साथ डील करना चाहता है.
वीडियो: 'नेतन्याहू अभी ज़िंदा हैं' उन्होंने खुद बता दिया, कॉफ़ी पीते हुए कहां मिले?












.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)

.webp?width=120)

