बेटे ने नहीं दिया मोबाइल, बाप ने गला घोंट दिया
यूपी के सोनभद्र का मामला. आरोपी बाप फरार.
Advertisement

फोटो - thelallantop
नशा शराब का था या मोबाइल का. नहीं मालूम. पर एक 8 साल के बच्चे की जान चली गई. जान लेने वाला कोई और नहीं. बच्चे का बाप ही उसका कातिल था. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र की ये घटना शनिवार की बताई जा रही है है. एक बाप ने शराब के नशे में अपने बेटे का गला घोंटकर उसकी जान ले ली. वजह मोबाइल है. बताया जाता है कि देर रात जब आरोपी पिता घर आया. तब वो शराब के नशे में चूर था. आरोपी ने अपने सोते बेटे ईश्वर से मोबाइल मांगा. बच्चा नींद में था तो फोन के बारे में कुछ बताने से मना कर दिया. बस बाप ने इसी बात पर बच्चा को गले से पकड़ते हुए घर के आंगन में ले गया. आंगन से आरोपी बाप ईश्वर को कुछ देर में वापस लाकर बिस्तर पर लिटा गया. आरोपी बाप ईश्वर के ऊपर चादर डालकर भाग गया. जानकारी के मुताबिक, आरोपी बाप ने अपने बेटे का गला इतनी जोर से दबाया कि उसकी जान चली गई. बच्चे के मरने का तब पता चला, जब सुबह बच्चे की मां ने बेटे को उठाया. लेकिन वो नहीं उठा. बच्चा मर चुका था. मां की चीख सुनकर पड़ोसी आए. पुलिस आई तो बच्चे के नन्हे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. बता दें घटना के बाद से आरोपी बाप फरार है. पुलिस तलाश कर रही है. लेकिन अभी आरोपी पकड़ में नहीं आया है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement
















