सोशल मीडिया पर दुनियाभर का माल मत्ता मौजूद है. मुद्दे हैं और लोगों की राय है. लेकिन कुछ लोग राय देने की जगह गाली देते हैं. अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं. लेकिन इन्हें भाषा के प्रयोग की क्लास देने के लिए सोशल मीडिया पर पुलिस भी मौजूद रहती है. ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर ज़िले का है. यहां का एक युवक ट्विटर पर लगातार लोगों को गालियां दे रहा था. लोगों ने यूपी पुलिस को टैग किया. इनको धर लाइ घर से पुलिस. बाक़ायदा केस मुक़दमा दर्ज किया. पुलिस खड़ी है ट्विटर पे, लिए लुकाठी हाथ. गाली गप्पड़ कर रहे, तो चलो हमारे साथ. इसके बाद युवक ने 'दिल से माफ़ी' मांगने वाली पोस्ट लिखीं.
ट्विटर पर गाली गप्पाड़ कर रहे थे, UP पुलिस ने पकड़ के अंग्रेज़ी का आठ बना दिया
अब भर-भर के माफ़ीनामे लिख रहे हैं भाई सा'ब.

# क्या है मामला
ट्विटर पर एक हैंडल है पवन कुमार पांडे का. आम आदमी पार्टी की नेता रह चुकीं अलका लांबा ने अपने ट्विटर पर कुछ पोस्ट किया. इसके कमेंट बॉक्स में पवन कुमार पांडे नाम के ट्विटर हैंडल ने जम के लुच्चई की. गंदी बातें लिखीं. किसी ने हैंडल खोजा तो उसपर इंट्रो में 'भक्त महादेव का' 'देशभक्त' 'प्यार हिंदुत्व से' 'कर्तव्यनिष्ठ योग्य छात्र' लिखा हुआ मिला. फिर इनके हैंडल को किया लोगों ने रिपोर्ट. यूपी पुलिस को मामले में संज्ञान लेने की अपील हुई. और गाज़ीपुर पुलिस ने संज्ञान ले भी लिया. शादियाबाद थाने की पुलिस पवन कुमार पांडे को पुलिस गिरफ़्तार कर लाई.
गाज़ीपुर पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी. लिखा कि 'थाना शादियाबाद जनपद गाज़ीपुर पुलिस द्वारा ट्विटर पर आपत्तिजनक, अमर्यादित टिप्पणी कर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने तथा दो समुदाय के मध्य घृणा की भावना पैदा करने के आशा से अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया.'
पुलिस ने जानकारी दी कि 'उक्त प्रकरण में धारा 153 ए 505(2) भादवि व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया'
# इसके बाद माफ़ी
गिरफ़्तार होने के बाद पवन कुमार पांडे नाम के ट्विटर हैंडल से माफ़ीनामे लिखे गए. कहा गया कि 'मैं अल्का लांबा जी से विनम्रता के साथ माफ़ी मांगता हूं' इसके बाद लिखा गया कि 'मेरे द्वारा की गई टिप्पणी पर मैं सभी देशवासियों से और सभी माताओं और बहनों से दिल से माफ़ी मांगता हूं'
साथ में भाई साहब ने दिल्ली पुलिस और गाज़ीपुर पुलिस को टैग भी किया.
ये वीडियो भी देखें:










