The Lallantop

मुख्यमंत्री योगी जी, बिजनौर में सब इंस्पेक्टर को गला काटकर मार दिया गया

आपने गुंडाराज ख़त्म करने की बात कही थी. कुछ करिए. इससे पहले कि जनता का भरोसा टूट जाए.

Advertisement
post-main-image
बिजनौर में सब इंस्पेक्टर की गला काटकर हत्या की गई और लाश को एक खेत में फ़ेंक दिया गया. (Photo : ANI)
यूपी में योगी राज है. कानूनी राज का दावा करने वाली सरकार. लेकिन अफ़सोस इस बात का है पुलिस वाले भी महफूज़ नहीं रह पा रहे हैं. बदमाशों को कानून का कोई खौफ नहीं है इस बात की गवाही सब इंस्पेक्टर की मौत दे रही है. बिजनौर जिले में बदमाशों ने एक सब-इंस्पेक्टर की बड़ी ही बेरहमी से गला काटकर हत्या की है. इस हत्या के बाद उन नेताओं की बातें याद आ रही हैं, जो फ़िलहाल सत्ता में हैं आप भी पढ़ लो. फिर इस खौफनाक क़त्ल के बारे में पढ़ना.

'उत्तर प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार और गुंडाराज अपने चरम पर है.' -योगी आदित्यनाथ (यूपी चुनाव के दौरान गाज़ियाबाद की रैली में)

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'14 साल से सपा-बसपा ने यूपी में जंगल राज पैदा किया है. अब भाजपा इन्हें कभी सत्ता में नहीं आने देगी. जनता के पास मौका है, वह भाजपा को चुनकर ऐसी ताकतों को प्रदेश से उखाड़ फेंकने में हमारी मदद करे.' - योगी आदित्यनाथ (यूपी चुनाव के दौरान कानपुर की रैली में)

'यहां पर कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब है. यहां पर गुंडागर्दी राजनीतिक आश्रय से पली है. यहां से गुंडागर्दी को समाप्त करना है. यहां पर लोगों को सुरक्षा नहीं है. घर ने निकलने के बाद वापसी पर संशय रहता है. ऐसी सरकार को हटाना है.' -पीएम नरेंद्र मोदी (मेरठ की रैली में यूपी चुनाव के दौरान)

Advertisement

योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ जी अब आप तो उत्तर प्रदेश के सीएम हैं. नरेंद्र मोदी जी आप देश के प्रधानमंत्री हैं. और अब आपकी ही पार्टी की सरकार है यूपी में. देखिए न, एक पुलिस वाले को गला काटकर मार दिया गया. मोदी जी आपने ही तो कहा था कि यूपी का विकास करना चाहते हैं. और वो तब तक नहीं हो सकता जब तक आपकी सरकार न हो. इसलिए आपको वोट दें. गुंडाराज खत्म करने के लिए वोट दें. तो जब पुलिस वाले ही महफूज़ नहीं है फिर जनता कैसे सुरक्षित रहेगी. कुछ करिए न. अगर बदमाश ऐसे ही हावी रहेंगे तो उस विकास का लोग क्या करेंगे, जिसका वादा आपने चुनाव रैलियों किया था.
modi_shah

मुख्यमंत्री जी और प्रधानमंत्री जी, यूपी में पुलिस वाले की मौत से लगता है कि बदमाशों को कानून का जर्रा बराबर खौफ नहीं है.
बिजनौर में मंडावर थाने से महज 20 किमी की दूरी पर बालावाली पुलिस चौकी है. इस चौकी पर सब इंस्पेक्टर शहजोर सिंह मलिक की ड्यूटी थी. बदमाशों ने शहजोर सिंह का गला काटकर मारा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदमाशों ने इस खौफनाक वारदात को बीते शुक्रवार (30 जून) को अंजाम दिया है.
सब इंस्पेक्टर
सब इंस्पेक्टर शहजोर सिंह मलिक

शहजोर सिंह को मारने के बाद उनकी लाश को सड़क किनारे एक खेत में फेंक दिया गया. बदमाश उनकी पि‍स्तौल लेकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि शहजोर सिंह पर तब हमला हुआ, जब वह मंडावर थाने से बालावली चौकी पर जा रहे थे. बदमाशों ने गोपालपुर गांव के पास ही बंद पड़ी एक कांच की फैक्ट्री के पास उन पर धारदार हथि‍यार से हमला किया. शहजोर सिंह की गर्दन और उंगलियों पर कटने के निशान मिले हैं. उनके जिस्म पर भी चोट के निशान मिले हैं.
पुलिस को इस मौत की जानकारी तब मिली, जब खेत के पास से गुजर रहे एक शख्स की नज़र शहजोर सिंह की लाश पर पड़ी. डीएम और एसपी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे.
अप्रैल-मई महीने में योगी आदित्यनाथ की सरकार में क्राइम बढ़ने की कई वारदात सामने आई हैं. पुलिस भी महफूज़ नहीं रही है. चाहे मेरठ में बीजेपी नेताओं के पुलिस को पीटने का मामला हो या फिर फ़तेहपुर सीकरी में हिंदू संगठन के लोगों का थाने पर हमला बोलना और पुलिस अधिकारियों तक पर हाथ उठाना. फतेहपुर सीकरी में तो भीड़ ने ही पुलिस वाले को मारा था और बाइक में आग लगा दी थी.



ये भी पढ़िए :

ज़ख्मी पुलिस वाले ने बताया, क्या हुआ था जब थाने पर भीड़ ने हमला किया?

‘हिंदू रक्षा’ के नाम पर बनी फोर्स की बातें सुनकर दंग रह जाओगे

 

Advertisement
Advertisement