कपल ने पूछा- 'मोदी जी बिटिया का नाम क्या रख दें', जवाब आया है
यूपी में मिर्जापुर है, भरत और विभा को बिटिया हुई. जब नाम रखने की बारी आई तो पीएम याद आए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
उत्तरप्रदेश में मिर्जापुर है. हमारे घर से एक सौ साठ किलोमीटर दूर. वहां हंसीपुर के शीकर ब्लॉक में रहते हैं भरत सिंह और विभा. उनको बिटिया हुई. बिटिया होने के बाद नाम भी रखना होता है. तो इस ओपन लेटर के जमाने में विभा ने नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी. चिट्ठी में बेटी बचाओ का जिक्र था, जिक्र इस बात का कि कैसे रियो में लड़कियों ने नाम कमाया. अब आप हमारी बिटिया का नाम रख दीजिए. 13 अगस्त को चिट्ठी भेजी और 20 को फोन आ गया. उधर से एक आदमी ने कहा मोदी जी आपसे बात करना चाहते हैं. https://twitter.com/ANINewsUP/status/789647377753780229 मोदी ने फोन पर बात की. बधाई दी उन्होंने मुझे बधाई दी और कहा बच्ची का नाम वैभवी रखने को कहा. मोदी जी की बुद्धि दौड़ती बहुस्सही है. भरत और विभा दोनों आ जाता है वैभवी में इन लोगों ने गांव वालों को बताया पहले कोई माना ही नहीं. इनने जिस फोन नंबर से कॉल आया था उस पर कॉल किया. और कहा भईया लिख के दे दो, ताकि लोग मान लें तीस अगस्त को मोदी जी की चिट्ठी आ गई. पीएम लिखिन. ‘घर में बेटी के आने पर बधाई. तुम लोग वैभवी के हर सपने को पूरा करोगे और वैभवी तुम्हारी शक्ति बनेगी. मेरी तरफ से शुभकामनाएं.’
Advertisement











