The Lallantop

अमेरिका की सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में कर दी कटौती, भारतीय मार्केट की बल्ले-बल्ले हो गई!

US Policy Rate Cut: फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है. बैंक ने 50 बेसिस पॉइंट या 0.5 फीसदी की कटौती की है.

Advertisement
post-main-image
भारतीय मार्केट पर दिख सकता है अमेरिका के फैसले का असर (सांकेतिक फोटो: AI)

अमेरिका की सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व (US Fed) ने बड़ा फैसला लिया है. US Fed ने ब्याज दरों में बड़ी कटौती (Policy Rate Cut) का एलान किया है. बैंक ने 50 बेसिस पॉइंट या 0.5 फीसदी की कटौती की है. ब्याज दरों में ये कटौती चार साल बाद की गई है. जिसका असर अमेरिका के साथ-साथ दुनियाभर के बाजारों पर देखने को मिल सकता है. इसमें इंडियन शेयर मार्केट भी शामिल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक US Fed ने पॉलिसी रेट की समीक्षा के बाद ब्याज दर में कटौती करने का फैसला किया है. फेडरल रिजर्व के चीफ जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरों में कमी का ऐलान किया है. इस कदम के बाद US Policy Rate अब 4.75 फीसदी से 5 फीसदी के स्तर पर आ गया है. इससे पहले ये 5.25 फीसदी से 5.5 फीसदी के स्तर के बीच था.

जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरों में कमी को लेकर कहा,

Advertisement

“यह कदम उठाना आसान नहीं था. लेकिन ये फैसला लेना जरूरी था क्योंकि मूल्य वृद्धि कम हो रही है और जॉब्स मार्केट की चिंताएं बढ़ रही हैं.”

ट्रंप ने फैसले को लेकर जताई चिंता

फेडरल रिजर्व के इस फैसले को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन कैंडिडेट डॉनल्ड ट्रंप ने चिंता जाहिर की है. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने न्यूयॉर्क के एक कार्यक्रम में कहा,

“ये फैसला दिखाता है कि अर्थव्यवस्था की हालत काफी खस्ता है. उम्मीद करता हूं कि ये फैसला राजनीतिक वजहों से नहीं लिया गया होगा.”

Advertisement

वहीं उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है. हैरिस ने कहा,

“इस फैसले से बढ़ती महंगाई का सामना कर रहे अमेरिका के लोगों को राहत मिलने वाली है. मेरी कोशिश कीमतों को और नीचे लाने की होगी.”

भारतीय बाजार में तेजी

वहीं, US fed के इस फैसले का तत्काल असर भारतीय शेयर मार्केट पर देखने को मिल रहा है. बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स में 500 पॉइंट्स से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 673.28 पॉइंट्स की तेजी के साथ 83,621 के लेवल पर पहुंच गई है. जबकि NIFTY 50 में भी भारी उछाल आया है. खबर लिखे जाने तक निफ्टी में 191 अंक की तेजी दर्ज की गई है. निफ्टी 25,568 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

वीडियो: खर्चा पानी: शेयर मार्केट में 3 साल की सबसे बड़ी तेजी, निवेशकों ने 14 लाख करोड़ कमाए

Advertisement