अमेरिका के टेनेसी राज्य में एक महिला मेलोडी सैसर को 100 महीने (8 साल, 4 महीने) जेल की सज़ा सुनाई गई है. आरोप है कि उसने एक दूसरी महिला JW की हत्या के लिए डॉर्क वेबसाइट 'ऑनलाइन किलर्स मार्केट' पर ऑनलाइन हत्यारा हायर किया था. बताया गया कि सैसर की JW के पति DW से एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर मुलाक़ात हुई थी और फिर उसने हत्या की साज़िश रची. हालांकि, DW को उसके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं थी. कोर्ट के आदेश के मुताबिक़, सैसर को DW को (पत्नी की हत्या पर क्षतिपूर्ति के रूप में) 5,000 डॉलर (लगभग 4 लाख) की राशि देनी होगी.
ऑनलाइन हत्यारे से कराया डेटिंग ऐप पर मिले शख्स की पत्नी का मर्डर, अब ये सजा मिली है
महिला ने Online Killers Market नाम की वेबसाइट से हत्यारे को हायर किया था. अब महिला को जेल तो हुई ही, साथ ही, उसे शख़्स को पत्नी की हत्या पर क्षतिपूर्ति के रूप में 5,000 डॉलर (लगभग 4 लाख रुपये) की राशि देनी होगी.


अमेरिकी कोर्ट के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक़, 48 साल की मेलोडी सैसर ने 2023 में हत्यारे को क्रिप्टोकरेंसी में लगभग 10,000 डॉलर (8 लाख रुपये से ज़्यादा) में हायर किया था. जिस वेबसाइट से हत्यारे की हायरिंग हुई, वो हैकिंग, किडनैपिंग, जबरन वसूली, एसिड अटैक और यौन हिंसा जैसे अपराधों को अंजाम देने की बात कहती है. इस वेबसाइट में सैसर ने अपना यूज़र नेम कैटट्री रखा था और महिला की हत्या के लिए एक हत्यारे की ज़रूरत की बात कही थी. उसने कहा था कि एक महिला से छुटकारा पाने के लिए हत्यारा चाहिए. वेबसाइट में उसने लिखा,
ये हत्या एक अचानक हुई या दुर्घटना के चलते हुई लगनी चाहिए. मसलन, नशीली दवा या किसी इसी तरीक़े से हत्या हो. मैं लंबी जांच नहीं चाहती. वो हाल ही में अपने पति के साथ रहने लगी है, जो मुझे पसंद है.
अदालती सुनवाई के दौरान अमेरिकी अटॉर्नी जनरल के टेनेसी शहर के ऑफ़िस की तरफ़ से महिला के इस पोस्ट का हवाला दिया गया.
DW ने क्या बताया?न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक़, JW अपने पति DW के साथ अलबामा के प्रैटविले में रहती थी. DW ने बताया है कि सैसर से उनकी मुलाक़ात एपलाचियन ट्रेल पर ट्रैक के दौरान हुई थी. हालांकि, बाद में उसने JW से शादी कर ली. DW ने बताया कि उसे सैसर पर शक था, क्योंकि JW के फोन पर उसे धमकी भरे वॉयसमेल मिले थे.
ये भी पढ़ें - पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दलित युवक को रातभर पीटा, दो पुलिस वाले सस्पेंड
जब सुपारी देने के कई महीने बाद भी हत्या नहीं हो पाई, तो सैसर अधीर हो गई. इस बीच, उसने अपनी आवाज़ छिपाने के लिए एक ऐप का इस्तेमाल करते हुए JW के फ़ोन पर धमकी भरे वॉयसमेल छोड़े थे. वो एक फिटनेस ऐप का इस्तेमाल कर दोनों को ट्रैक भी करती थी, जिसमें वो लोग रन के माइलेज और रूट अपलोड करते थे. सैसर ने हत्यारे को JW के ऑफ़िस और घर का पता, उसकी कार का लाइसेंस प्लेट नंबर तथा दूसरी जानकारियां भी दीं, जिससे हत्यारे को उसका पता लगाने और उसकी पहचान करने में मदद मिल सके.
जब पुलिस ने सैसर के घर की तलाशी ली, तो उन्हें हत्यारों के वेबसाइट्स की एक लिस्ट, कुछ हैंडरिटन नोट्स, डॉलर का एक बंडल और एक बिटकॉइन एड्रेस मिला. जानकारी मिली कि उसने 7 जून 2023 को हत्या के लिए पैसे भेजे थे.
वीडियो: 'मैंने नहीं की हत्या, फंसाया गया’, कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी के पॉलीग्राफ टेस्ट में क्या पता लगा?






















