The Lallantop

डॉलर मेरा तो साइन भी मेरा! ट्रंप ने राष्ट्रपति रहते हुए करेंसी पर अपने सिग्नेचर छपवा दिए

Trump signature US currency: राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साइन अब अमेरिकी कागजी मुद्रा पर नजर आ सकते हैं. ये जानकारी अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने दी है. इन नई करेंसी को यूएस की 250वीं एनीवर्सरी पर लाया जा सकता है.

Advertisement
post-main-image
अमेरिकी कागजी नोटों पर अब डॉनल्ड ट्रंप के साइन दिखेंगे. (फोटो-Pexels)

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अमेरिका के इतिहास में कुछ नया करने जा रहे हैं. वो अपनी ‘छाप’ सिर्फ तस्वीरों या अखबारों में नहीं, बल्कि अमेरिका के कागजी नोटों पर छोड़ने वाले हैं. यानी यूएस की नई करेंसी पर ट्रंप के हस्ताक्षर नजर आएंगे. ये पहली बार होगा, जब किसी सीटिंग प्रेसिडेंट के साइन नोट पर होंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

26 मार्च को अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने ये जानकारी दी. विभाग ने बताया है कि अमेरिका के 250वीं एनिवर्सरी के सम्मान में ये फैसला लिया गया है. भविष्य में ट्रेजरी सेक्रेटरी यानी राजकोषीय मंत्री के हस्ताक्षर के साथ राष्ट्रपति ट्रंप के भी साइन दिखेंगे.

ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा, 

Advertisement

"राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में हम बेमिसाल आर्थिक विकास, डॉलर के स्थायी प्रभुत्व, वित्तीय मजबूती और स्टेबिलिटी की राह पर है. हमारे महान देश और राष्ट्रपति डॉनल्ड जे. ट्रंप की ऐतिहासिक उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए मुद्रा पर उनके साइन के अलावा कोई शक्तिशाली तरीका नहीं हो सकता. मुद्रा पर उनका नाम होगा. ये बिल्कुल उचित है कि इस ऐतिहासिक करेंसी को 'सेमीक्विनसेंटेनियल' (250वीं एनीवर्सरी) के अवसर पर ही जारी किया जाए."

ट्रेजरर ब्रैंडन बीच का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी मुद्रा समृद्धि, शक्ति और अमेरिका के लोगों की अटूट भावना के प्रतीक के रूप में बनी रहेगी. मुद्रा पर राष्ट्रपति का हस्ताक्षर न सिर्फ उचित है, बल्कि वे इसके हकदार भी हैं.  

ये पहली बार होगा, जब सत्ता पर काबिज कोई राष्ट्रपति यूएस करेंसी पर साइन करेगा. क्योंकि पारंपरिक रूप से अमेरिकी कागजी नोटों पर ट्रेजरी सचिव और ट्रेजरर के हस्ताक्षर होते हैं.

Advertisement

अमेरिकी कागजी मुद्रा पर ट्रंप के साइन की खबर ऐसे समय पर आई है, जब पहले ही उनके चेहरे वाले एक गोल्ड सिक्के पर बात चल रही है. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक फेडरल आर्ट्स कमीशन ने 24-कैरेट सोने के एक स्मारक सिक्के के अंतिम डिजाइन को मंजूरी दे दी. इस सिक्के पर ट्रंप की तस्वीर होगी और यह 4 जुलाई को अमेरिका के 250वीं सालगिरह पर लाया जा सकता है.

इस फैसले पर U.S. कमीशन ऑफ फाइन आर्ट्स की तरफ से वोट हुआ, वो भी बिना किसी आपत्ति के. इस कमीशन के सदस्य रिपब्लिकन राष्ट्रपति के समर्थक हैं और उन्हें इसी साल राष्ट्रपति ने ही नियुक्त किया था. हालांकि, लोगों के बीच इस योजना की काफी आलोचना हुई. अमेरिका का संघीय कानून कहता है कि अमेरिकी मुद्रा पर किसी जीवित राष्ट्रपति की छवि नहीं हो सकती.

वीडियो: अमेरिकी सैनिकों को होटलों में क्यों छिपना पड़ा? ईरान ने कितना नुकसान कर दिया?

Advertisement