The Lallantop

ट्रैफिक पुलिस ने लड़की की गाड़ी उठा ली, उसने ACP पिता को फोन किया, कानून जीत गया

ACP गुरदेव सिंह लुधियाना ने बताया कि एक दिन उनकी (ACP) बेटी ने उन्हें फोन किया और बताया कि गलत पार्किंग की वजह से उसकी कार को उठाया जा रहा है. स्पीच में ACP ने आगे बताया कि उनकी बेटी ने उन्हें मदद की उम्मीद से फोन किया था. लेकिन उन्होंने मदद करने से साफ इनकार कर दिया.

Advertisement
post-main-image
ACP ट्रैफिक ने खुद की बेटी की टो हुई कार नहीं छुड़वाई. (बाईं फोटो सांकेतिक है, स्रोत- पीटीआई. दाईं तस्वीर पंजाब पुलिस के एक्स अकाउंट से साभार है.)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पंजाब के ट्रैफिक ACP गुरदेव सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की कार गलत जगह पार्किंग के कारण टैक्सी की गई, और उन्होंने कानून के अनुसार बिना किसी पक्षपात के जुर्माना भरने को कहा।
  • यह मामला तब सामने आया जब उनकी बेटी ने गलत पार्किंग के कारण मदद के लिए फोन किया, लेकिन ACP ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है, चाहे परिवार का सदस्य ही क्यों न हो।
  • ACP के इस कड़े रुख के कारण ट्रैफिक नियमों के पालन के संदर्भ में नई पीढ़ी में जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है और सामाजिक स्तर पर नियमों के प्रति गंभीरता बढ़ेगी।
author-image
कमलजीत संधू

देश का संविधान और कानून सबके लिए बराबर है. फिर चाहे आपका संबंध किसी मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी या पुलिस अधिकारी से क्यों न हो. आप नियम-कानून मानने के लिए बाध्य हैं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पंजाब के एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने अपनी बेटी को भी कानून के नीचे ही रखा. उनकी बेटी की कार गलत जगह पार्क करने की वजह से टो की गई थी. इसके बाद उसने अपने पुलिस अधिकारी पिता से मदद मांगी. लेकिन पिता ने मदद से साफ इनकार कर दिया. और कहा कि उसको भी नियमों के तहत ही अपनी कार छुड़वानी होगी.

Advertisement

मामला उस वक्त सामने आया जब पंजाब पुलिस के ट्रैफिक ACP (Assistant Commissioner of Police) गुरदेव सिंह लुधियाना के खालसा कॉलेज के एक प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे. इंडिया टुडे से जुड़ीं कमलजीत कौर संधू की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने बताया कि एक दिन उनकी (ACP) बेटी ने उन्हें फोन किया और बताया कि गलत पार्किंग की वजह से उसकी कार को उठाया जा रहा है. स्पीच में ACP ने आगे बताया कि उनकी बेटी ने उन्हें मदद की उम्मीद से फोन किया था. लेकिन उन्होंने मदद करने से साफ इनकार कर दिया.

ACP ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी से कहा कि अगर तुमने गलती की है, तो कानून के हिसाब से जुर्माना भरो. और सही तरीके से अपनी कार छुड़वाओ. ACP ने आगे अपनी स्पीच में कहा कि कानून सबके लिए बराबर है. किसी को कोई छूट या “स्पेशल ट्रीटमेंट” नहीं मिलेगा. यहां तक कि उनके अपने परिवार को भी कोई छूट नहीं मिलेगा.

Advertisement

ACP ने आगे कहा, “मेरा मकसद केवल नई जनरेशन को जागरूक करना है. ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है. ऐसा इसलिए क्योंकि युवा लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते. अपनी बेटी का उदाहरण देने का यह मतलब था कि गलत पार्किंग करने पर अपनी पॉकेट मनी से ही जुर्माना भरना पड़ेगा.”

यह भी पढ़ें: प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को 'आई लव यू' कहा, चप्पलों से पीट दिए गए

अधिकारी के इस बयान के बाद खूब तालियां बजने लगीं. लोगों ने उनके इस कदम की जमकर सराहना की. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

Advertisement

वीडियो: क्या ईरान बाब-अल-मंडेब स्ट्रेट भी बंद कर देगा?

Advertisement