The Lallantop

19 बच्चों की मौत के अगले दिन स्कूल से मिले हथियार, बच्चे ने अपनी कार में रखे थे

पिस्टल और राइफल थे नाबालिग बच्चे के पास.

Advertisement
post-main-image
पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कूल के पास कोई गन लेकर टहल रहा (सांकेतिक तस्वीर: रॉयटर्स)

अमेरिका (US) के टेक्सस (Texas) में रॉब एलिमेंट्री स्कूल (Robb Elementary School) कैंपस में गोलीबारी के एक दिन बाद टेक्सस के ही दूसरे स्कूल से एक नाबालिग छात्र पकड़ा गया, जिसके पास बंदूकें थीं. मीडिया रिपोर्ट्स में ये घटना टेक्सस के रिचर्डसन शहर की बताई जा रही है. यहां पुलिस को राइफल लिए एक संदिग्ध शख्स की सूचना मिली थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
राइफल वाला संदिग्ध शख्स नाबालिग स्टूडेंट निकला!

न्यूज़ एजेंसी ANI की रिपोर्ट की मानें तो रिचर्डसन पुलिस डिपार्टमेंट ने एक न्यूज रिलीज में इस घटना की जानकारी दी है. जानकारी ये कि 25 मई की सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर रिचर्डसन पुलिस डिपार्टमेंट में एक फोन कॉल आया. उन्हें सूचना दी गई कि किसी शख्स के पास राइफल जैसी कोई चीज है. इस संदिग्ध शख्स को बर्कनर हाई स्कूल के पास टहलते हुए देखा गया था.

कुछ ही मिनटों में रिचर्डसन पुलिस डिपार्टमेंट की अलग-अलग यूनिट से कई पुलिस ऑफिसर्स बर्कनर हाई स्कूल पहुंचे और जांच शुरू की. आसपास के स्कूलों को भी पुलिस के जांच-पड़ताल की सूचना दी गई. जो जानकारी मिली थी, उसके आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध शख्स की पहचान की. वह बर्कनर हाई स्कूल का एक नाबालिग स्टूडेंट निकला. वह स्टूडेंट बर्कनर हाई स्कूल के अंदर था, लेकिन उसके पास से कोई हथियार नहीं मिला.

Advertisement
लड़के की कार में मिली बंदूकें!

आगे की जांच में संदिग्ध के द्वारा इस्तेमाल की गई गाड़ी मिली. उसकी कार में पुलिस को एके-47 स्टाइल की पिस्टल दिखी और एआर-15 स्टाइल ओरबीज़ राइफल की प्रतिकृति मिली. पुलिस ने कहा,

"नाबालिग संदिग्ध को हथियार मुक्त स्कूल क्षेत्र में गैरकानूनी हथियार ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. उम्र के कारण संदिग्ध पर कोई और जानकारी जारी नहीं की जा रही है."

बता दें कि टेक्सस में 24 मई की दोपहर रॉब एलिमेंट्री स्कूल में गन लेकर घुसे एक 18 साल के शख्स ने गोलीबारी की थी. इसमें कम से कम 22 लोगों के मारे जाने की खबर है, जिसमें 19 छोटे बच्चे शामिल हैं. ये बच्चे दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास में पढ़ते थे. मतलब इनकी उम्र 7 से 10 साल के बीच रही होगी.

Advertisement

वीडियोः पुतिन ने रूस के विक्ट्री डे पर क्या बोलकर सबको चौंका दिया?

Advertisement