The Lallantop

'ईरान को हराने की ओर... 10 में से 15 नंबर दूंगा', ट्रंप ने जंग पर दिया ताजा अपडेट

US President Donald Trump की टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब ईरान बनाम अमेरिका-इजरायल युद्ध अपने पांचवें दिन में प्रवेश कर गया है.

Advertisement
post-main-image
प्रेसिडेंट ट्रंप ने अपनी सेना के प्रदर्शन की तारीफ की है (PHOTO-X)

ईरान से चल रही जंग के बीच US प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप का एक बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका और उसकी सहयोगी सेनाएं, युद्ध में बहुत अच्छा कर रही हैं. प्रेसिडेंट ट्रंप के मुताबिक ऑपरेशन उनके हाथ में है और वही जीत रहे हैं. उनके मुताबिक इस लड़ाई में उनकी सेनाओं ने काफी बढ़त बना रखी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वाइट हाउस में टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव्स से बात करते हुए प्रेसिडेंट ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना इस युद्ध में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा,

हम युद्ध के मोर्चे पर अच्छा कर रहे हैं. किसी ने मुझे 1-10 के पैमाने पर इस प्रदर्शन को रेटिंग देने को कहा. और मैंने इसे 15 रेटिंग दी है.

Advertisement

प्रेसिडेंट ट्रंप ने कहा कि इस युद्ध में अमेरिका एक कमांड देने वाली पोजीशन में है. क्योंकि इस मिशन के दौरान ईरानी नेतृत्व को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. हम अब बहुत मजबूत स्थिति में हैं, और उनका नेतृत्व तेजी से ढहता जा रहा है. जो भी नेता उनका लीडर बनता है, या बनना चाहता है, वो मारा जाता है.

प्रेसिडेंट ट्रंप की टिप्पणी ऐसे समय आई जब ईरान बनाम अमेरिका-इजरायल युद्ध अपने पांचवें दिन में प्रवेश कर गया है. पूरे मिडिल ईस्ट में इस वक्त हाई अलर्ट है. ईरान लगातार उन सभी शहरों पर हमले कर रहा है, जहां से अमेरिका का कुछ भी लेना-देना है. बीते दिन एक अमेरिकी पनडुब्बी ने श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी युद्धपोत IRIS Dena को डुबो दिया. इस हमले की जानकारी देते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि ये ऑपरेशन इंटरनेशनल वाटर में किया गया है. गौर करने वाली बात यह है कि IRIS Dena भारत में आयोजित नेवल एक्सरसाइज Milan-2026 में भाग लेने के बाद लौट रहा था. जैसे ही वो भारत की सीमा से निकला, वैसे ही उसपर अमेरिकन नेवी ने हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें:- तेहरान के ट्रैफिक कैमरों के जरिए खामेनेई को मारा गया, ईरान को भनक न लगी, इजरायल ने ऐसे हैक किए

Advertisement

पेंटागन के मुताबिक इस युद्ध का लक्ष्य ईरान की उन मिसाइल्स को तबाह करना भी है जो लंबी दूरी की हैं. और जिनसे अमेरिकी शहरों को खतरा हो सकता है. हालांकि युद्ध के शुरुआती दिनों में ईरान ने भी अमेरिका और इजरायल को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है. कई मौकों पर अमेरिकन और इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम्स, ईरानी मिसाइल्स को रोकने में नाकाम रहे हैं.

वीडियो: इजरायल-ईरान संघर्ष पर बनी टॉप 5 फिल्में और सीरीज की लिस्ट

Advertisement