भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया (Saketh Sreenivasaiah) छह दिन पहले लापता हो गए थे और अब कैलिफोर्निया में उनका शव मिला है. बर्कले स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहे साकेत 9 फरवरी को लापता हो गए थे. बाद में पुलिस ने उनका शव बरामद किया. सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने 14 फरवरी को इसकी पुष्टि की.
IIT मद्रास से ग्रेजुएट साकेत श्रीनिवासैया कौन थे? अमेरिका में 6 दिन बाद मिला शव
अमेरिका की California University से पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहे साकेत श्रीनिवासैया (Saketh Sreenivasaiah) 9 फरवरी को लापता हो गए थे. अब पुलिस ने उनका शव बरामद किया है.
.webp?width=360)

स्थानीय न्यूज आउटलेट बर्कले स्कैनर की रिपोर्ट के मुताबिक, साकेत श्रीनिवासैया (22 साल) को आखिरी बार बर्कले हिल्स में लेक अंज़ा के पास देखा गया था. उनका पासपोर्ट और लैपटॉप से भरा बैग पड़ोस के एक घर के दरवाजे पर मिला. साकेत श्रीनिवासैया कर्नाटक के रहने वाले थे और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में केमिकल और बायोमोलेक्यूलर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से पढ़ाई कर रहे थे. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल में लिखा है,
मैंने IIT मद्रास से ग्रेजुएशन किया है. मुझे सॉफ्ट और एक्टिव मैटेरियल्स, सेमीकंडक्टर्स और एडवांस्ड मैटेरियल्स में डीप-टेक इनोवेशन में गहरी रुचि है.
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, साकेत कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में प्रोडक्ट डेवलपमेंट प्रोग्राम (PDP) के तहत मास्टर ऑफ साइंस (MS) कर रहे थे. यह कोर्स अगस्त 2025 से मई 2026 तक था. इससे पहले, साकेत ने IIT मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी. उन्होंने अक्टूबर 2021 से जून 2025 तक IIT मद्रास में पढ़ाई की.
अमेरिका जाने से पहले, साकेत लगभग दो साल तक IIT मद्रास में रिसर्च से जुड़े रहे. उन्होंने पॉलीमर इंजीनियरिंग और कोलाइड साइंस लैब में काम किया. इस दौरान वे सितंबर 2023 से अगस्त 2024 तक यंग रिसर्च फेलो और सितंबर 2024 से मई 2025 तक अंडरग्रेजुएट रिसर्चर रहे.
ड्रोन और गोताखोरों की मदद से कई दिनों तक चली खोज के बाद, अधिकारियों ने शनिवार, 14 फरवरी की दोपहर को लेक अंजा से एक शव बरामद किया. सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पुष्टि की है कि पुलिस ने साकेत का शव बरामद कर लिया है. दूतावास ने कहा है कि शव को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए सभी जरूरी औपचारिकताओं में मदद की जा रही है. दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया,
इस बेहद कठिन समय में हम साकेत श्रीनिवासैया के परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.
ये भी पढ़ें: कनाडा में 2018 से अब तक 17 भारतीय छात्रों की जान गई, सब पर बुरी तरह हमला किया गया
बर्कले स्कैनर की रिपोर्ट के मुताबिक, साकेत के रूममेट बनीत सिंह ने लिंक्डइन पर लिखते हुए कहा,
श्रीनिवासैया का मिजाज दो हफ्ते पहले बदल गया था. उन्होंने कम खाना और कम एक्टिव होना शुरू कर दिया था. उन्होंने जीवन के प्रति परवाह करना ही छोड़ दिया था. उस समय मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा था. पहले वह हमेशा कुछ न कुछ शरारत करता रहता था.
उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए लोगों से अपील की कि वे अपने दोस्तों और परिवार से जुड़ें. उन्होंने लिखा,
कृपया अपने प्रियजनों से संपर्क करें और सुनिश्चित करें कि वे ठीक हैं. मुझे अपने उस दोस्त से ऐसी उम्मीद नहीं थी जो मेरे साथ रहता था, खाता था, यात्रा करता था, हंसता था और मजाक करता था. बहुत दुख हो रहा है. इंटरनेशनल स्टूडेंट के रूप में जीवन बहुत कठिन है, यार.
हालांकि, यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का, इसे लेकर अधिकारियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
वीडियो: ब्रिटेन में गिरफ्तार हुए भारतीय लड़के का क्या हुआ?












.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)


.webp?width=120)
.webp?width=120)