बेटी कम्प्यूटर गेम खेलने में परेशान करती थी तो जान से मार दिया
2 साल की बच्ची थी. और 31 साल के कम्प्यूटर गेम एडिक्ट राक्षस पापा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
अमेरिका में एक 32 साल के आदमी को पुलिस ने अरेस्ट किया है. अपनी 2 साल की बेटी के मर्डर के आरोप में. उसने मारा क्यों? इसका पता चलेगा तो दिमाग डिसबैलेंस हो जाएगा. क्योंकि वो बेटी उसको कम्प्यूटर पर गेम खेलने में डिस्टर्ब करती थी. एंथनी माइकल सांडर्स ने की बेटी एली सांडर्स का दिसंबर में कत्ल हो गया था. टेक्सास में स्थित उसके घर में. वाटुगा की पुलिस ने एंथनी को मर्डर के आरोप में अरेस्ट किया. उसके ऊपर पांच साल के बेटे और दो साल की बेटी की जिम्मेदारी थी. इसने बेटी के पूरे शरीर पर चोट पहुंचाई. पीठ में काट लिया. और चेहरे को हाथ से दबा दिया. दम घुटने से उसकी मौत हो गई. पुलिस अफसर बैबकॉक ने अखबार स्टार टेलीग्राम को बताया. "वो कम्प्यूटर पर गेम खेलने का शौकीन था. अक्सर उसी में लगा रहता था. बेटी ने उसे डिस्टर्ब किया होगा." एंथनी की वाइफ उस दौरान एक आर्ट शो में गई थी. और बेटे-बेटी की जिम्मेदारी सौंपी थी उसको. बेटे ने अपनी बहन की बॉडी बेडरूम में पड़ी देखी. उसको जगाने की कोशिश की. लेकिन वह नहीं उठी.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement












.webp?width=275)




.webp?width=120)
.webp?width=120)
