पुलिस वहां पहुंची. निकोलस को पहुंचाया हॉस्पिटल. वहां डॉक्टर्स ने बताया कि ये तो खतम हो गया. गोली सीने में लगी थी. घर में उनकी मम्मी थी. मम्मी ने पुलिस को बताया कि दोनों आए थे बार से. वो घर में काम कर रही थी. दोनों झगड़ा करने लगे. और छोटे ने बड़े को गोली मार दी. पुलिस ने फिर बेंजामिन से बात की तो उसने दूसरी कहानी बताई. उसने कहा कि वो दारू शराब पीता नहीं. मां और निकोलस बार से आए. निकोलस ने उसको चिढ़ाना शुरू किया. फिर चीज़ बर्गर को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. तब अपनी 9mm पिस्टल से बेंजामिन ने काम खतम कर दिया. उसके पास गन थी और कपड़ों पर खून के दाग भी. पुलिस ने अरेस्ट करके मर्डर चार्ज में जेल भेज दिया.
चीज़ बर्गर के लिए भाई को गोली मारकर खत्म की लड़ाई
अपने घर में तो भाई बहनों से अक्सर लड़ते हैं खाने पीने की चीजों के लिए. लेकिन इस लड़के ने हमेशा की झिक झिक खत्म कर दी. अब जेल में है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
अपने घर में हम भाई बहनों से अक्सर लड़ते हैं खाने पीने की चीजों के लिए. लेकिन अमेरिका में एक 25 साल के लड़के ने चीज़ बर्गर की लड़ाई में अपने बड़े भाई को गोली मार दी. हमेशा की झिक झिक का किस्सा ही खत्म कर दिया. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक सेंट क्लाउड, फ्लोरिडा में रहने वाले बेंजामिन मिडेनडॉर्फ ने गुरुवार की रात 911 पुलिस हेल्प लाइन पर फोन किया. बताया कि उसने अपने बड़े भाई निकोलस को गोली मार दी है. वो घर में पड़ा है.
पुलिस वहां पहुंची. निकोलस को पहुंचाया हॉस्पिटल. वहां डॉक्टर्स ने बताया कि ये तो खतम हो गया. गोली सीने में लगी थी. घर में उनकी मम्मी थी. मम्मी ने पुलिस को बताया कि दोनों आए थे बार से. वो घर में काम कर रही थी. दोनों झगड़ा करने लगे. और छोटे ने बड़े को गोली मार दी. पुलिस ने फिर बेंजामिन से बात की तो उसने दूसरी कहानी बताई. उसने कहा कि वो दारू शराब पीता नहीं. मां और निकोलस बार से आए. निकोलस ने उसको चिढ़ाना शुरू किया. फिर चीज़ बर्गर को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. तब अपनी 9mm पिस्टल से बेंजामिन ने काम खतम कर दिया. उसके पास गन थी और कपड़ों पर खून के दाग भी. पुलिस ने अरेस्ट करके मर्डर चार्ज में जेल भेज दिया.
पुलिस वहां पहुंची. निकोलस को पहुंचाया हॉस्पिटल. वहां डॉक्टर्स ने बताया कि ये तो खतम हो गया. गोली सीने में लगी थी. घर में उनकी मम्मी थी. मम्मी ने पुलिस को बताया कि दोनों आए थे बार से. वो घर में काम कर रही थी. दोनों झगड़ा करने लगे. और छोटे ने बड़े को गोली मार दी. पुलिस ने फिर बेंजामिन से बात की तो उसने दूसरी कहानी बताई. उसने कहा कि वो दारू शराब पीता नहीं. मां और निकोलस बार से आए. निकोलस ने उसको चिढ़ाना शुरू किया. फिर चीज़ बर्गर को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. तब अपनी 9mm पिस्टल से बेंजामिन ने काम खतम कर दिया. उसके पास गन थी और कपड़ों पर खून के दाग भी. पुलिस ने अरेस्ट करके मर्डर चार्ज में जेल भेज दिया.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement














