The Lallantop

दुबई में ओरेकल के डेटा सेंटर पर मिसाइल अटैक, ईरान के दावे पर UAE ने तुरंत दिया जवाब

Iran claims attack on Oracle: 1 अप्रैल को ईरान के IRGC ने धमकी दी थी कि वो अमेरिका की प्रमुख टेक और इंडस्ट्रियल कंपनियों को निशाना बनाएगा. जिसके बाद पहले अमेजन और अब ओरेकल पर हमला करने का दावा किया गया है.

Advertisement
post-main-image
ईरान ने अमेज़न और ओरेकल अमरीकी कंपनियों पर हमला किया.

ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी मल्टीनेशनल टेक कंपनी ओरेकल (Oracle) की एक ब्रांच पर हमला किया है. दावा है कि हमला दुबई में ओरेकल के डेटा सेंटर पर हुआ है. जबकि UAE सरकार ने इसे 'फेक न्यूज़' बताया है. एक दिन पहले ईरान ने बहरीन में अमेजन (Amazon) के एक सेंटर पर भी हमला किया था. ईरान ने चेताया था कि अमेरिकन कंपनियां उसके टारगेट पर हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया कि ये हमला इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने किया है. खबर है कि एक स्टेटमेंट में IRGC ने बताया कि उन्होंने दुबई के ओरेकल डेटा सेंटर को अपना निशाना बनाया है. इसके बाद दुबई मीडिया हाउस ने X पर पोस्ट कर इस दावे को खारिज कर दिया. 

Advertisement

1 अप्रैल को ईरान के IRGC ने धमकी दी थी कि वह अमेरिका की प्रमुख टेक और इंडस्ट्रियल कंपनियों को निशाना बनाएगा. इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एप्पल, इंटेल, आईबीएम, टेस्ला और बोइंग सहित 18 कंपनियों के नाम शामिल थे.

ईरानी मीडिया ने दावा किया कि IRGC ने एक स्टेमेंट में कहा कि ईरान में हर आतंकी कार्रवाई के बदले इन कंपनियों की यूनिट को नष्ट किया जाएगा. जिसकी शुरुआत 1 अप्रैल से होगी. अमेरिकी इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (American ICT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनियां अब उनके टारगेट पर हैं. जिसके बाद पहले अमेजन और अब ओरेकल को निशाना बनाया गया है. 

1 अप्रैल को ईरान ने बहरीन में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन के क्लाउड कम्प्यूटिंग सेंटर पर हमला किया. इस हमले की पुष्टि खुद बहरीन ने की थी. बहरीन की मिनिस्ट्री ऑफ़ इंटीरियर का एक पोस्ट आया. पोस्ट में बताया गया एक कंपनी पर ईरान ने हमला किया है. लेकिन पोस्ट में कंपनी का नाम नहीं लिया गया. इस हमले में किसी के आहत होने की खबर नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक़, IRGC ने यहां काम करने वाले कर्मचारियों को पहले ही वर्कप्लेस खाली करने का नोटिस दे दिया था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: सुबह 6 बजे आया मेल, गई 30 हजार लोगों की नौकरी, लैपटॉप किया ब्लॉक, इस कंपनी ने हद कर दी

ओरेकल, भारतीयों के लिए बीते दिनों बहुत दुखदायी रही. 30 मार्च को अमेरिकन टेक्नॉलजी कंपनी ने सिर्फ एक ईमेल भेजकर हजारों सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को नौकरी से निकाल दिया. इसमें इंडिया से 12000 लोग शामिल हैं. “Oracle Leadership” की तरफ से आए मेल में बस इतना कहा गया कि तत्काल प्रभाव से उनकी पोजीशन को खत्म कर दिया गया है.

वीडियो: खर्चा पानी: Oracle कंपनी ने 30 हजार लोगों को नौकरी से क्यों निकाल दिया?

Advertisement