The Lallantop

यूपी : पुलिसवाला बच्चों के लिए मिठाई लेने निकला, गांववालों ने पीट-पीटकर मार डाला!

प्रधानी के चुनाव से जुड़ा हुआ था मामला!

Advertisement
post-main-image
मृतक सिपाही के परिजन (बाएं) और सिपाही (दाएं)- (फोटो- इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश के देवरिया में यूपी पुलिस के एक सिपाही की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप गांव के प्रधान पर लगा है. सिपाही के परिवार वालों ने हत्या के आरोपी प्रधान के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक सिपाही का नाम विश्वजीत शाह है. सिपाही विश्वजीत देवरिया जिले के थाना लार के महाल मंझरिया गांव का रहने वाला था. विश्वजीत की पोस्टिंग जौनपुर जिले में थी. रिपोर्ट के मुताबिक विश्वजीत की हत्या आपसी रंजिश की वजह से की गई है.

घर में घुसकर पीटा

नए साल के लिए विश्वजीत तीन दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था. एक जनवरी की रात को गांव के प्रधान व उसके साथियों ने सिपाही पर हमला कर दिया. प्रधान व उसके साथियों ने सिपाही को उसके घर में घुसकर जमकर पिटाई कर दी. जिसकी वजह से वो बेहोश होकर गिर पड़ा. सिपाही के परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो चुकी थी.

Advertisement

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक सिपाही के रिश्तेदार ने बताया कि गांव के प्रधानी के चुनाव में सिपाही का भाई बिरजू भी खड़ा हुआ था. बिरजू चुनाव हार गया था. जिसके बाद से दूसरे पक्ष के लोगों से उसकी रंजिश चल रही थी. एक जनवरी की रात विश्वजीत अपने बच्चों के लिए मिठाई लेने चौराहे तक गया. वहां से लौटने पर कुछ लोगों ने उसे दौड़ा लिया. वो बाइक छोड़कर भागा और किसी तरह घर पहुंचा. लेकिन हमलावरों ने उसे घर में घुसकर जमकर पीटा. जिसके बाद उसकी मौत हो गई.  

मृतक सिपाही की भाभी सुशीला देवी ने ग्राम प्रधान समेत एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को थाने के बाहर रखकर प्रदर्शन भी किया. मामले में एसपी संकल्प शर्मा ने आज तक को बताया,

“शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत कैसे हुई. फिलहाल थाने के घेराव के दौरान परिजनों की तहरीर के बाद थाना लार की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.”

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक मृतक सिपाही के मामा के लड़के ने बताया कि विश्वजीत जौनपुर में श्रीकांत शुक्ला के यहां गनर था. जब वो अपने बच्चों के लिए सामान लेने गए तो घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उन्हें मारना शुरू कर दिया. 10-15 लोग घर में घुसकर उन्हें मारने लगे. बाद में उनकी मृत्यु हो गई.  

मामले में लार थाना प्रभारी नवीन चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसके अलावा एससी एसटी एक्ट भी लगाया जाएगा. पुलिस इस मामले का जांच कर रही है, जरूरत पड़ी तो गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी.  

वीडियो: जैन धर्म के लोग झारखंड सरकार के किस फैसले से नाराज, जिस पर विवाद चल रहा

Advertisement