The Lallantop

OLX पर कार खरीदने गए बंदे को मिली अपनी चोरी हुई कार

जब साइट पर कुलवंत को अपनी चोरी हुई कार दिखी, तो पुलिस को इंफॉर्म किया, पर ये पूरा किस्सा कुछ फिल्मी रहा. पढ़िए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
नोएडा के एक भाईसाहेब हैं, कुलवंत सिंह. कुछ महीनों पहले कार चोरी हो गई थी. परेशान रहे काफी वक्त. पर अब जब काफी वक्त बीत गया तो OLX की ई-कॉमर्स साइट पर कार खरीदने के लिए टहिलने लगे. पुरानी कार खोजते-खोजते कुलवंत को एक रोज अपनी चोरी हुई कार दिख गई.
कुलवंत ने नजरों समेत खुद को एक्टिव किया. कुलवंत की कार कुलवंत को बेचने वाले को कुछ नहीं बताया. कॉन्टेक्ट साधा और पुलिस को इंफॉर्म कर दिया.
ट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, कुलवंत सिंह की कार होंडा सिटी बीते साल अगस्त में चोरी हुई थी. पुलिस की मदद से कुलवंत ने कार को बेचने का ऐड डालने वाले अहमद को पकड़वा दिया है. फ्री फोकट में गाड़ी भी वापस मिल गई, सो अलग. अहमद ने पुलिस को बताया, 'ये कार मैंने किसी दूसरे के जरिए खरीदी थी. सोचा था कि कुछ वक्त इस्तेमाल कर बेच दूंगा. बेचने के इरादे से ही OLX पर तस्वीर डाली थी.' पुलिस ने बताया कि अहमद ने कार का रजिस्टर्ड नंबर की प्लेट तक नहीं बदली थी. अहमद लोनी का रहने वाला है. हालांकि कार चोरी के मामले में मुख्य आरोपी जुल्फिकार नाम का चोर है. जुल्फिकार अब तक फरार है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement