The Lallantop

अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन कराने गया शख्स, बगल के बेड पर मिली 25 दिन से लापता पत्नी

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद जब पति ने आंखे खोली तो बगल के बेड से जानी-पहचानी महिला की आवाज सुनाई दी. शख्स महिला के पास गया तो उसकी आंखो में आंसू आ गए. लेकिन याददाश्त जाने की वजह से महिला अपने पति को नहीं पहचान सकी.

Advertisement
post-main-image
25 दिन से लापता पत्नी बगल के बेड से मिली (फोटो: इंडिया टुडे)

‘जिया हुआ प्रेम और सुना गया संगीत लौटकर जरूर आते हैं.’ गीत चतुर्वेदी की ये पंक्तियां जब कविता से उतरकर असल जिंदगी में दिखाई दीं, तो हर किसी का दिल भर आया. 25 दिन से लापता पत्नी को उसके पति ने हर जगह ढूंढा. हर संभव कोशिशें की. लेकिन जब पत्नी नहीं मिली तो शख्स थक हारकर घर लौट आया. फिर एक दिन मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद जब पति ने आंखें खोली तो बगल के बेड से जानी-पहचानी महिला की आवाज सुनाई दी. शख्स महिला के पास गया तो उसकी आंखों में आंसू आ गए. लेकिन याददाश्त जाने की वजह से महिला अपने पति को नहीं पहचान सकी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे से जुड़े सूरज सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का है. केवटा तालाब बस्ती निवासी 50 वर्षीय राकेश कुमार की पत्नी शांति देवी 13 जनवरी को घर से अचानक गायब हो गईं. राकेश ने अपनी पत्नी शांति को उन्नाव से लेकर कानपुर, फिर लखनऊ से लेकर कन्नौज हर जगह तलाश किया. लेकिन शांति देवी नहीं मिलीं. इसके बाद राकेश ने 16 जनवरी को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

बगल के बेड से मिली पत्नी

जानकारी के मुताबिक, राकेश वेल्डिंग का काम करते हैं. आंखों मे दिक्कत होने की वजह से उन्होंने 6 फरवरी को डॉक्टर को दिखाया. मोतियाबिंद होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी. 7 फरवरी को मोतियाबिंद के ऑपरेशान के बाद राकेश को वार्ड में भर्ती किया गया. इसके बाद राकेश की आंखों की पट्टी खोली गयी. इसी दौरान उनके बगल के बेड पर भर्ती महिला ने पानी मांगा. राकेश को महिला की ये आवाज जानी-पहचानी लगी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: पतियों से परेशान महिलाओं की इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर दोनों ने शादी कर ली

इसके बाद जब राकेश ने बगल के बेड पर जाकर देखा तो पता चला कि वो महिला कोई और नहीं, बल्कि उनकी पत्नी शांति देवी हैं. पत्नी की हालत देखकर राकेश की आँखों से आंसू आ गए. लेकिन महिला राकेश को नहीं पहचान पाई. क्योंकि सिर पर चोट लगने की वजह से उसकी यादादश्त चली गई थी.

जिला अस्पताल के डॉक्टर कौशलेन्द्र प्रताप ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट है. जब उसे अस्पताल लाया गया, उस वक्त वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी. पति की देखरेख के बाद, पत्नी शांति देवी उन्हें धीरे-धीरे पहचानने लगी हैं.  

Advertisement

वीडियो: सरसों के तेल पर पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, तलाक तक पहुंचा

Advertisement