जो हमारे यहां लड़के सोचते हैं, वो इस आदमी ने कर ही दिया.
चीन के इस आदमी, जिसे लगता था कि औरतों को आसानी से ज्यादा पैसों वाली नौकरी मिल जाती है, ने सर्जरी करवाकर अपने ब्रेस्ट लगवा लिए.ये सर्जरी करवाने में इन्होंने लगभग 4 लाख रुपये लगा दिए. सिर्फ इसलिए क्योंकि इन भाईसाब को लगता था कि ब्रेस्ट देखकर लोग इनको औरत समझेंगे और इनके करियर के रास्ते खुल जाएंगे. लोकल रिपोर्ट्स की मानें तो इस आदमी लोगों से हजारों रुपये भी उधार ले रखे थे. ताकि ये सर्जरी करवा सके.

सोर्स: नेक्स्ट शार्क
जब लड़के की मां को सर्जरी के बारे में पता चला, वो तो मानो पगला ही गईं. पूरा परिवार इतना डिस्टर्ब हो गया कि अगले ही महीने लड़के को अपने ब्रेस्ट हटवाने पड़े.
लड़के की मम्मी ने ये कहा
'मैं बहुत घबरा गई थी. सोच रही थी कि ऐसा कैसे हो सकता है. इतने बड़े ब्रेस्ट के साथ कोई आदमी दुनिया को कैसे मुंह दिखाएगा? मैं बता भी नहीं सकती मैं अपने कमरे में कितनी बार जाकर रोई. और जब मुझे पता चला कि ब्रेस्ट बढ़वाने के लिए इसने लोगों से पैसे उधार ले रखे हैं, मेरा तो दिमाग खराब हो गया.'
सोर्स: नेक्स्ट शार्क
और लड़के ने ये कहा
'मेरे पास सर्जरी के लिए पैसे नहीं थे. तो मैंने अस्पताल वालों से बात की. उन्होंने बताया मैं लोन पर सर्जरी करा सकता हूं. उन्होंने मुझसे मेरा मोबाइल फ़ोन और आई-कार्ड मांग लिया.'बेहतर नौकरी पाने के लिए कोई औरत बनना चाहता है, ये तो पहली बार सुनने में आया. सालों से हम देखते आ रहे हैं कि औरतें नौकरियों में बराबर सैलरी के लिए लड़ रही हैं. ऑफिस में अपने खिलाफ होने वाले भेदभाव से लड़ रही हैं. और इन भाईसाब को लग रहा है औरत होकर इनके लिए चीजें आसान हो जाएंगी. शायद चीन के हालात अलग होंगे. मालूम नहीं.
लेकिन जिस बात पर गौर किया जाना चाहिए वो ये है कि अगर कोई आदमी किसी भी कारण से ब्रेस्ट बढ़वाना चाहे तो उसमें दुनिया को तकलीफ क्यों हो? हां, ये बात सच है कि किसी का उधार लेकर न चुकाना गलत बात है. लेकिन 'ब्रेस्ट के साथ आदमी दुनिया को मुंह कैसे दिखाएगा' मानना कहां तक सही है? भाई हमारा तो मानना है सबके पास चॉइस होनी चाहिए. अपने शरीर के साथ जो चाहे करने की.











