The Lallantop

सलमान खान के ऊपर किसी के सवा रुपये तो किसी के 2011 रुपये का उधार है!

सलमान ने उन दिनों का किस्सा सुनाया जब वो साइकिल से चलते थे और जेब खाली होती थी.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान बाईं तरफ दोस्त इकबाल के बेटे ज़हीर के साथ. दाईं तरफ की तस्वीर में उमंग 2020 में.

सलमान खान ने उमंग 2020 में अपने टीनएज के दिनों का एक किस्सा बताया. ये इवेंट मुंबई वेलफेयर फंड के लिए रखा गया था. इसमें शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, सैफ अली खान, कृति सेनन, विकी कौशल और सारा अली खान जैसे स्टार्स भी पहुंचे थे. इवेंट को कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा होस्ट कर रहे थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सलमान खान स्टेज पर पहुंचे. हंसी-मजाक चल रहा था. इसी बीच सलमान ने बताया कि बचपन में उन्होंने एक बुजुर्ग से अपनी साइकिल रिपेयर कराई थी. लेकिन 1.25 रुपये नहीं लौटाए. जो आज भी उनपर उधार हैं.

सलमान ने कहा-

Advertisement

मैं शॉर्ट्स में था. जेब में पैसे नहीं थे. साइकिल पंचर हो गई. मैंने साइकिल रिपेयर करने वाले उन बुजुर्ग से कहा- काका मेरी साइकिल रिपेयर कर दो. अभी मेरे पास पैसे नहीं हैं. बाद में दे दूंगा. तभी उन्होंने कहा- 'तू बचपन में भी ऐसा ही करता था. तूने एक बार बहुत पहले साइकिल ठीक कराया था, जिसके पैसे आजतक नहीं दिए. तेरा 1.25 रुपया आज भी उधार है. ये सुनकर मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई. बाद में जब मैंने उन्हें पैसे लौटाए, तो उन्होंने लेने से भी मना कर दिया.

सलमान ने ये भी बताया कि उन बुजुर्ग को नहीं पता है कि वह सुपरस्टार हैं.


वैसे सलमान का उधारी के साथ काफी पुराना नाता है. और कुछ दिन पहले ही उन्होंने फिल्म 'नोटबुक' के जरिये एक उधारी चुकाई है. ये हम नहीं कह रहे, खुद सलमान खान ने कहा है.

इकबाल सलमान के बचपन के दोस्त हैं. सलमान ने अपने ट्वीट में बताया था कि जब वो टीनएजर थे, तब इकबाल ही उनके बैंक हुआ करते थे. मतलब, उन्हीं से सलमान की उधारी चलती थी. लेकिन इकबाल के 2011 रुपये आज भी उन पर बकाया हैं. अब सलमान को उधारी तो चुकानी ही थी. लेकिन दो हजार रुपये तो लौटा नहीं सकते. तो उन्होंने उससे थोड़ा ज्यादा कर दिया. इकबाल के बेटे ज़हीर इकबाल को लॉन्च करने के लिए सलमान ने अपने प्रोडक्शन हाउस में फिल्म बनवा दी. इस फिल्म का नाम है, 'नोटबुक'. ये फिल्म 29 मार्च, 2019 को रिलीज हुई थी.

Advertisement


Video : इंडियन आइडल 11: पद्मश्री विनर को लेकर नेहा कक्कड़ की बातें सोशल मीडिया पर तारीफें बटोर रही है

Advertisement