टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा नहीं रहीं. उन्होंने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घटना शुक्रवार 24 जनवरी की है. सुसाइड करने के पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. उनकी दो दोस्त और रूममेट से पूछताछ की जा रही है.
आमिर खान के साथ एड फिल्म कर चुकी टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने क्यों किया सुसाइड?
कुशल पंजाबी के बाद एक महीने में टीवी एक्टर्स के सुसाइड का दूसरा मामला.


सेजल की उम्र 26 साल थी. उन्हें हाल ही में स्टार प्लस के सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' में देखा गया था. हालांकि ये सीरियल ज्यादा दिन नहीं चला था. जनवरी, 2019 में शुरू हुआ और अगस्त 2019 में ऑफ एयर हो गया. इसमें सेजल 'सिम्मी खोसला' का किरदार निभा रही थीं.
पुलिस के मुताबिक, सेज़ल अपने घर में सुबह 5 बजे पंखे से लटकी मिली. उनके पास से जो सुसाइड नोट मिला है, उसके मुताबिक, वो इस घटना के लिए किसी को ज़िम्मेदार नहीं ठहरा रही हैं. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
काम की तलाश कर रही थीं
सेजल के दोस्तों का कहना है कि टीवी शो के ऑफ एयर होने के बाद से वो डिप्रेशन से जूझ रही थीं. सेज़ल काम की तलाश कर रही थीं, लेकिन उन्हें मिल नहीं रहा था. दोस्तों के मुताबिक, सेजल रिलेशनशिप में थीं. पुलिस लव एंगल की भी जांच कर रही है.
सेजल राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली थीं. 2017 में एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आईं थीं. पहला टीवी सीरियल किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेजल ने हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और आमिर खान के साथ कुछ विज्ञापन भी किए हैं.
को दिए इंटरव्यू में कहा,
सेजल अपने पापा की तबीयत की वजह से परेशान थी. 15 नवंबर को मैंने उसको मैसेज किया था, उस समय उसने बताया था कि वो अपने पापा के मेडिकल इमरजेंसी के कारण उदयपुर जा रही है. जब मैंने पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि उसके पापा को हार्ट-अटैक आया है.
निर्भय ने बताया कि सेजल के पापा को कैंसर था. हार्ट अटैक आने के बाद से सेजल परेशान थी. हालांकि सेजल ने बताया था कि उसके पापा ठीक हो रहे हैं. उसके बाद काफी दिन बात नहीं हुई. फिर जनवरी में भी बात हुई थी. दोनों मिलने वाले भी थे. उधर, सीरियल की मेन लीड एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा-
तुम हमारे बीच नहीं हो, इस पर विश्वास नहीं हो रहा है. तुम्हारे होने से हर जगह रोशन हो जाती थी, तुम बहुत खुश रहती थी. सिर्फ तुम जानती थी कि तुम किस वजह से परेशान थी, जिससे तुमने अपनी लाइफ को खत्म करने का फैसला किया. मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगी. काश ये सब नहीं हुआ होता.
ठीक एक महीने पहले 26 दिसंबर को टीवी और फिल्मों के मशहूर एक्टर कुशल पंजाबी ने सुसाइड कर लिया था. उनके घर से एक सुसाइड नोट भी मिला था. इसमें उन्होंने लिखा कि उनकी मौत की ज़िम्मेदारी किसी और पर नहीं डाली जानी चाहिए. खबरों के मुताबिक वो भी पिछले काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे. इससे उबरने के लिए वो मेडिकल हेल्प भी ले रहे थे. उनकी उम्र 37 साल थी.
वीडियो देखें: जहां कुशल पंजाबी की लाश मिली, वहीं पर एक सुसाइड नोट भी था


















