The Lallantop

हरियाणवी गाने पर कट्टा लहराते हुए बनाई इंस्टा रील, यूपी पुलिस ने देख ली, फिर...

वीडियो में हरियाणवी गाना ‘ट्यूशन बदमाशी का’ बज रहा है. आरोपी हाथ में कट्टा लिए हुए है. शख्स ने पोस्ट के कैप्शन में ‘लव यू फ्रेंड्स लिखा’ और पोस्ट कर दिया. बस यही नहीं करना था.

Advertisement
post-main-image
इंस्टाग्राम पर कट्टे के साथ वीडियो वायरल होने पर शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. (तस्वीर-इंडिया टुडे)

सोशल मीडिया पर लोग फेमस होने के लिए क्या करते हैं? आपका जवाब होगा - क्या नहीं करते हैं. खुले में नहाते हैं, मंदिर में डांस करते हैं, मेट्रो में अजीबोगरीब ऐक्ट करते हैं, गाड़ी पर चढ़कर स्टंट दिखाने की कोशिश करते हैं... आगे लिस्ट अपने हिसाब से बढ़ाते रहिए क्योंकि अंत नहीं है. लेकिन फिर आते है भौकाल दिखाने वाले लोग. ये कभी मारपीट करते हैं तो कभी बंदूक लहराते हुए रील बनाते हैं. फिर इन्हें देख लेती है पुलिस और ये पहुंचते हैं जेल.

Advertisement

ऐसे ही उत्तर प्रदेश के बांदा में एक युवक को सोशल मीडिया पर भौकाल बनाना भारी पड़ गया. उसने अवैध कट्टे को लहराते हुए वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने FIR दर्ज कर शख्स को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से कट्टे और कारतूस भी बरामद किए हैं.

इंडिया टुडे से जुड़े सिद्धार्थ गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक बांदा के बिसंडा क्षेत्र के रहने वाले संजय ने अपने एक दोस्त के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया. वीडियो में हरियाणवी गाना ‘ट्यूशन बदमाशी का’ बज रहा है. आरोपी हाथ में कट्टा लिए हुए है. शख्स ने पोस्ट के कैप्शन में ‘लव यू फ्रेंड्स लिखा’ और पोस्ट कर दिया. बस यही नहीं करना था. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उसके कब्जे से 315 बोर का एक कट्टा और 2 कारतूस बरामद किए गए हैं.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.
पुलिस ने क्या कहा?

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों जिले में चेकिंग अभियान के साथ ही सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने के लिए टीमें लगाई गई हैं. इसी दौरान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक शख्स अवैध तमंचा लहराता नजर आ रहा था. मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस को अलर्ट किया गया. पता चला कि आरोपी संजय, जो थाना बिसंडा क्षेत्र का रहने वाला है. उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.  

ये भी पढ़ें- चोरी कर के थक गया चोर, AC चला कर सो गया, सुबह UP पुलिस ने जगाया

वीडियो: सोने की तस्करी में एयर हॉस्टेस अरेस्ट, प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाकर ले जाने के आरोप

Advertisement

Advertisement