The Lallantop

फ्रांस, जर्मनी, स्पेन... जेलेंस्की के समर्थन में आए यूरोपीय देशों के नेता, बोले- डरने की जरूरत नहीं है

Trump Zelensky Clash: यूरोप के ज्यादातर देश Ukraine के समर्थन में उतर आए हैं. स्पेन, लात्विया, क्रोएशिया, लिथुआनिया, जर्मनी और पोलैंड ने भी यूक्रेन के समर्थन में अपने बयान जारी किए. इसके अलावा दुनिया भर के नेताओं की भी प्रतिक्रियाएं सामने आई है.

Advertisement
post-main-image
यूक्रेन के समर्थन में उतरे यूरोपीय देश (फोटो: आजतक)

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच तीखी नोक-झोंक के बाद यूरोपीय नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है (Trump Zelensky Clash). यूरोप के ज्यादातर देश यूक्रेन के समर्थन में उतर आए हैं. शुक्रवार, 28 फरवरी को वाशिंगटन में दोनों देशों के बीच ‘मिनरल डील’ (Mineral Deal) को लेकर मीटिंग होनी थी. लेकिन ट्रंप और जेलेंस्की की बहस के बाद इस डील पर मुहर नहीं लगी.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
यूक्रेन को समर्थन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि यूक्रेनी लोग अपनी गरिमा, अपनी स्वतंत्रता, अपने बच्चों और यूरोप की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने X पर कहा,

‘एक हमलावर है, रूस. वहीं, दूसरी तरफ ऐसे लोग हैं जो हमले के शिकार हैं: यूक्रेन के लोग. हमने तीन साल पहले यूक्रेन की मदद करके और रूस पर बैन लगाकर सही किया था और ऐसा करते रहना चाहिए. उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने मदद की और उन लोगों का सम्मान जो शुरू से ही लड़ रहे हैं.’

Advertisement

वहीं, आयरलैंड के उप-प्रधानमंत्री साइमन हैरिस टीडी ने X पर पोस्ट कर कहा कि वे यूक्रेन के साथ खड़े हैं. रूस के अवैध आक्रमण से शुरू हुए इस युद्ध के लिए यूक्रेन को दोषी नहीं ठहराया जा सकता.

स्पेन, लात्विया, क्रोएशिया, लिथुआनिया, जर्मनी और पोलैंड के राष्ट्रप्रमुखों और प्रतिनिधियों ने भी यूक्रेन के समर्थन में अपने बयान जारी किए. 

Advertisement

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''यूक्रेनी दोस्तो, आप अकेले नहीं हैं.''

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने लिखा, ''यूक्रेन, स्पेन आपके साथ खड़ा है.''

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गर स्टोर ने लिखा, ''हम इस संघर्ष में यूक्रेन और स्थाई शांति के पक्ष में हैं.''

फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी आर्पो ने लिखा, “फिनलैंड और फिनलैंड के लोग यूक्रेन के साथ मजबूती से खड़े हैं. हम अपना अटूट समर्थन जारी रखेंगे.”

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच ने लिखा, “क्रोएशियाई सरकार इस बात पर दृढ़ है कि यूक्रेन को ऐसी शांति की आवश्यकता है - ऐसी शांति जिसका अर्थ है संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षित यूरोप.”

ये भी पढ़ें: 43 लाख करोड़ की 'मिनरल डील' की अंदर की कहानी, जिसने पूरी दुनिया में ट्रंप-जेलेंस्की का तमाशा बना दिया

दुनिया भर के नेताओं ने क्या कहा?

ट्रंप-जेलेंस्की की बहस के बाद कनाडा ने यूक्रेन का समर्थन जाहिर किया है. उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा,

‘तीन साल से यूक्रेन साहस और जवाबी कार्रवाई के साथ मुकाबला कर रहा है. उनकी लड़ाई लोकतंत्र, आज़ादी और संप्रभुता के लिए है, यह एक ऐसी लड़ाई है जो सबके लिए मायने रखती है.’

ट्रूडो ने कहा है कि कनाडा यूक्रेन को अपना समर्थन जारी रखेगा. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा,

‘तीन वर्षों से ऑस्ट्रेलिया ने रूसी आक्रमण की क्रूरता के खिलाफ यूक्रेन के बहादुर लोगों का गर्व से समर्थन किया है. ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन के साथ खड़ा है.’

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अमेरिका और यूरोपीय सहयोगियों के बीच "तत्काल शिखर सम्मेलन" का प्रस्ताव रखा. उन्होंने पश्चिमी देशों से एकजुट रहने का आग्रह किया.

वीडियो: दुनियादारी: ट्रंप के इस कदम से भड़क जाएगा पूरा यूरोप

Advertisement