अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार 25 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने का दावा फिर दोहराया. स्टेट ऑफ़ द यूनियन संबोधन में उन्होंने दावा किया कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर को रोककर उन्होंने पाकिस्तान और भारत के करोड़ों लोगों की जान बचाई.
'मैं न होता तो साढ़े 3 करोड़ लोग मारे गए होते', ऑपरेशन सिंदूर पर डॉनल्ड ट्रंप का नया दावा
Trump on Operation Sindoor: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने 3.5 करोड़ लोगों को मरने से बचा लिया.


उन्होंने कहा,
मैंने अपने पहले 10 महीनों में, कंबोडिया और थाईलैंड समेत आठ युद्ध रुकवाए. ये मजाक नहीं है. पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था. 3.5 करोड़ लोग मारे जा सकते थे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर मेरी (डॉनल्ड ट्रंप) दखलअंदाजी न होती तो वे मर जाते.
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने जिन युद्धों को रुकवाने का दावा किया है, उनमें- इजरायल और हमास, इजरायल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, भारत और पाकिस्तान, सर्बिया और कोसोवो, रवांडा और कांगो, आर्मेनिया और अजरबैजान, कंबोडिया और थाईलैंड के बीच के संघर्ष शामिल हैं.
मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक सैन्य संघर्ष चला था. पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. ट्रंप ने बार-बार इस संघर्ष को रुकवाने का दावा किया है.
ये भी पढ़ें: 'भारत पाकिस्तान जंग में 11 महंगे जेट गिरे थे... ', ट्रंप ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नई बातें बताईं
डॉनल्ड ट्रंप अब तक अनगिनत बार भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष रुकवाने का दावा कर चुके हैं. पाकिस्तान भी उनके इस दावे का खुलकर समर्थन करता आया है और इसे लेकर ट्रंप को नोबेल पीस प्राइज के लिए भी नॉमिनेट कर चुका है. हालांकि, भारत ने कभी भी इन दावों को सच नहीं माना है. हमेशा यही कहा है कि दोनों देशों के बीच बातचीत में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी. साथ ही भारत ने यह भी साफ कहा है कि दोनों देशों के DGMO की बात होने के बाद ही मिलिट्री संघर्ष रोका गया था.
वीडियो: डॉनल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कंधा क्यों खींचा?













.webp?width=275)



.webp?width=120)


