The Lallantop

ट्रैक्टर परेड में किसान की मौत कैसे हुई, दिल्ली पुलिस ने बताया

ITO पर ट्रैक्टर पलटने का CCTV फुटेज भी सामने आया.

Advertisement
post-main-image
एक CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे ट्रैक्टर बैरिकेड्स को हिट करने के बाद पलट गया. (बाएं) पुलिस का कहना है कि हिंसा में कई पुलिसवाले घायल हुए हैं. सरकारी संपत्ति को नुकासन पहुंचा है.
दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान एक किसान की मौत हो गई. किसानों का दावा था कि पुलिस की गोली से किसान की मौत हुई है, लेकिन अब इस मामले में पुलिस का बयान और एक CCTV फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में ट्रैक्टर कैसे पलटा, ये दिख रहा है. पुलिस का कहना है कि इसी हादसे में किसान की मौत हुई. दिल्ली पुलिस का कहना है कि पुलिस की ओर से कोई गोली नहीं चलाई गई. आपको ये पूरा मामला बताएंगे और दोनों तरफ के बयान भी बताएंगे, लेकिन उससे पहले इस वीडियो को देखिए. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रैक्टर बैरिकेड तोड़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बैरिकेड के टूटते ही ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वो पलट गया. पुलिस का कहना है कि इसी ट्रैक्टर हादसे में किसान की मौत हुई है ना कि किसी गोली से. https://twitter.com/aajtak/status/1354047370032340994 दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी आलोक कुमार ने कहा कि प्रदर्शन बेहद उग्र था. इस दौरान बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ को अंजाम दिया गया. ट्रैक्टर के जरिए पुलिसवालों को कुचलने की भी कोशिश की गई. पुलिस इस मामले की जांच करेगी और जो लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ईश सिंघल ने कहा कि ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसक घटनाएं हुईं, पुलिस के लोग घायल हुए, सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ. इस दौरान पुलिस ने संयम के साथ काम किया. सिंघल ने प्रदर्शनकारियों से वापस लौट जाने की अपील की. आज तक की खबर के मुताबिक,  दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में 18 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. उन्हें LNJP हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घायल पुलिसकर्मियों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि कई राउंड की मीटिंग के बाद ट्रैक्टर रैली के रूट और वक्त को तय किया गया था. लेकिन किसानों ने वक्त से पहले रैली शुरू की, रूट्स तोड़ा और काफी उग्रता दिखाई जिसके कारण कई पुलिसवाले चोटिल हुए हैं. सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है. संयुक्त किसान मोर्चा ने भी जारी किया बयान संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने बयान में कहा कि हमारी सभी कोशिशों के बाद भी कुछ संगठनों और लोगों ने रूट का उल्लंघन किया. असामाजिक तत्वों ने इस शांतिपूर्ण आंदोलन में घुसपैठ की. संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि हमने हमेशा माना है कि शांति हमारी सबसे बड़ी ताकत है और किसी भी उल्लंघन से आंदोलन को नुकसान होगा. हम अपने आप को ऐसे सभी तत्वों से अलग करते हैं जिन्होंने हमारे अनुशासन का उल्लंघन किया. हम परेड के मार्ग और मानदंडों पर चलने के लिए सभी से अपील करते हैं. हम किसी भी हिंसक कार्रवाई या राष्ट्रीय प्रतीकों और गरिमा को प्रभावित करने वाली किसी भी चीज़ में लिप्त नहीं होते हैं. हम सभी से अपील करते हैं कि वे ऐसे किसी भी कृत्य से दूर रहें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement