The Lallantop

टूरिस्ट ने चुराया पिज्जा हट का डिलिवरी वैन

एयरपोर्ट पहुंचने की जल्दी थी. शिकागो जाना था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
योमिंग में एक टूरिस्ट ने फ्लाइट पकड़ने के लिए पिज्जा डिलिवर करने वाली कार चुरा ली. वर्मोंट के रहने वाले 21 साल के क्वीन मैक्एलवेन दोस्तों के साथ जैक्शन होल सैर-सपाटे के लिए आए थे. बुधवार की शाम अचानक गायब हो गए. उसी दिन पिज्जा हट के एक ड्राइवर ने बताया कि उसकी पिज्जा डिलिवरी करने वाली गाड़ी चोरी हो गई है. दरअसल मैक्एलवेन ने उसकी चमचमाती टोयोटा कार चुरी ली थी. उसे शिकागो के लिए फ्लाइट लेनी थी. लेट हो गया था. पूरा पइसा दिया था. अइसे कइसे छूटने देता फ्लाइट. पुलिस को जबतक इस बात की खबर मिली तबतक वो प्लेन पर चढ़ चुका था. पुलिस चाहती तो प्लेन अगले एयरपोर्ट पर लैंड करा के मैक्एलवेन को धर सकती थी पर ऐसा कुछ हुआ नहीं. पर शिकागो में पुलिस पहले से मैक्एलवेन को धरने के लिए तैयार बैठी थी. पर दूसरे गेट पर. किस्मत अच्छी थी वरना शिकागो पुलिस के डंडे से मैक्एलवेन को कोई न बचा सकता था.

Advertisement
Advertisement