The Lallantop

पार्टनर चीटिंग करता है लेकिन कर रहे बर्दाश्त, कहीं Tolyamory रिलेशनशिप में तो नहीं?

Tolyamory Relationship: रिलेशनशिप में एक नया शब्द आया है. इसका नाम है 'टॉलीएमरी'. कई लोग इस टर्म को फेस कर रहे हैं, लेकिन इस शब्द के मतलब से अनजान हैं. क्या है ये नया रिलेशनशिप, जिसपर इस समय काफी बात हो रही है?

Advertisement
post-main-image
रिलेशनशिप में क्या है नया टर्म टॉलीएमरी (प्रतीकात्मक फोटो)

रिलेशनशिप में पॉलीएमरी (Polyamory) शब्द शायद आपने सुना होगा. नहीं सुना तो बता दें इसका मतलब है, “जब कोई व्यक्ति एक से ज्यादा रोमांटिक या सेक्सुअल रिलेशनशिप में होता है. और उसका पार्टनर इससे ख़ुशी-ख़ुशी सहमत होता है.” यानी पार्टनर को इस रिश्ते से दिक्कत नहीं होती है. लेकिन, अब रिलेशनशिप की दुनिया में एक नया शब्द आया है. इसका नाम है टॉलीएमरी (Tolyamory). ये शब्द ‘पॉलीएमरी’ से थोड़ा अलग है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Tolyamory का मतलब

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, टॉलीएमरी शब्द पॉडकास्टर और रिलेशनशिप के बारे में लिखने वाले डैन सैवेज (Dan Savage) ने बनाया है. ये शब्द 'टॉलरेट' यानी बर्दाश्त करना और 'पॉलीएमरी' को मिलाकर बनता है. इस तरह के रिश्ते में एक पार्टनर जानता है कि उसके साथी का रिलेशन किसी और के साथ भी है, लेकिन इससे नाखुश होते हुए भी वो इसे सहन करता है. आसान भाषा में कहा जाए तो टॉलीएमरी एक तरह से रिश्ते में ‘ओपन चीटिंग’ है.

Tolyamory को आसान भाषा में समझिए

डैन सैवेज ने अपने एक पॉडकास्ट एपिसोड में टॉलीएमरी पर बात करते हुए इसकी एक परिभाषा दी. उन्होंने कहा कि शादीशुदा जिंदगी में एक पार्टनर गलत कर रहा है, आप इस बात को जानते हुए भी इसे स्वीकार कर लेते हैं. ये बात आपको परेशान भी करती है, पर आप इसे सहन करने को तैयार हो जाते हैं, क्योंकि आपका पार्टनर कई मामलों में आपके लिए बहुत अच्छा भी होता है. 

Advertisement

टॉलीएमरी शब्द बेशक लोगों के लिए नया हो सकता है. लेकिन इस टर्म को फेस कई लोग कर रहे हैं या कर चुके हैं. जबकि उन्हें इसका मतलब भी नहीं पता. डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला ने अपनी 30 साल की शादी में टॉलीएमरी को एक्सपीरियंस किया है. और अपनी सिच्युएशन के बारे में बताया. उसने बताया,

“मेरे पति कभी भी अपनी दूसरी रिलेशनशिप को छुपाने की कोशिश नहीं करते हैं. एक बार मुझे अपने हसबैंड की दूसरी पार्टनर की मदद करनी पड़ी थी. क्योंकि वो बीमार थी. मैं अपने पति की अभी तक 6 रिलेशनशिप के बारे में जानती हूं. एक बार हमारी बेटी ने अपने पिता को किसी दूसरी महिला के साथ देख लिया था. लेकिन मैंने उसे झूठ बोल दिया ताकि वो अपने पिता की इज्जत करती रहे. मेरे पति के अफेयर मुझे तंग करते हैं. लेकिन उन्होंने मुझे काफी सपोर्ट किया है. और मुझे इस घर से प्यार है. मेरे अंदर सब कुछ शुरू से शुरू करने की हिम्मत नहीं है. और उनके व्यवहार की वजह से मैं घर से क्यों जाऊं?”

इस मुद्दे पर न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक रिलेशनशिप कोच मैरी थोइन से बात की. जिसमें उन्होंने बताया कि जिस समाज में जेंडर इक्वलिटी कम होती है. वहां उम्मीद की जाती है कि पत्नी अपने पति के साथ रहे. और उसका पति अगर धोखा दे रहा है, तो उसे सहन करे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन रिश्तों में कोई एक आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होता है, वहां भी वे अपने पार्टनर के शादी के बाहर अफेयर को सहन करते हैं. 

Advertisement

वीडियो: क्या होती है पॉलीएमरी, जिसमें दो से अधिक लोग एक दूसरे से प्रेम करते हैं

Advertisement