The Lallantop

तिरुपति के लड्डुओं में गोमांस और सुअर की चर्बी! YSR कांग्रेस हाई कोर्ट पहुंची, अब नड्डा बोले- हमारी भी नजर है

YSRCP ने अनुरोध किया कि हाई कोर्ट का कोई मौजूदा जज या हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति, मुख्यमंत्री के दावों की जांच करे. इस पर पीठ ने सुझाव दिया है कि 25 सितंबर तक मामले पर एक जनहित याचिका दायर की जाए.

Advertisement
post-main-image
तिरुपति लड्डू विवाद पर अपडेट (फाइल फोटो- आजतक)

तिरुपति लड्डू विवाद को लेकर YSR कांग्रेस पार्टी ने हाई कोर्ट का रुख किया है (Tirupati Laddu Controversy). खबर है कि 20 सितंबर को YSRCP का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के आरोपों को लेकर हाई कोर्ट की पीठ के पास पहुंचे. अनुरोध किया गया है कि कोई मौजूदा जज या हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति, मुख्यमंत्री के विवादित दावों की जांच करे. इस पर पीठ ने सुझाव दिया है कि 25 सितंबर तक मामले पर एक जनहित याचिका दायर की जाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस बीच मामले पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा,

मैंने आज CM चंद्रबाबू नायडू से बात की और उनसे डीटेल्स मांगी. मैंने उनसे कहा कि उनके पास जो भी रिपोर्ट उपलब्ध हो वो हमारे साथ साझा करें. केंद्र, राज्य अधिकारियों के साथ समन्वय करेगा और भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

बता दें, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की सरकार के दौरान तिरुमाला के लड्डूओं में घी की जगह जानवरों का वसा (फैट) इस्तेमाल किया जाता था. उन्होंने आगे बताया कि उनकी सरकार में लड्डुओं में शुद्ध घी का इस्तेमाल किया जा रहा है और मंदिर में हर चीज को सैनेटाइज किया गया है जिससे गुणवत्ता में सुधार हुआ है.

सीएम के इस बयान पर जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSR कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद YV सुब्बा रेड्डी ने कहा,

चंद्रबाबू नायडू ने दिव्य तिरुमाला मंदिर की पवित्रता और करोड़ों हिंदुओं की आस्था को नुकसान पहुंचाकर बहुत बड़ा पाप किया है. चंद्रबाबू नायडू द्वारा तिरुमाला के प्रसाद पर की गई टिप्पणी बेहद घटिया है. मनुष्य जाति में जन्मा कोई भी व्यक्ति ऐसे शब्द नहीं बोलता और न ही ऐसे आरोप लगाता है. एक बार फिर साबित हो गया है कि राजनीति के लिए चंद्रबाबू नायडू कुछ भी गलत करने से नहीं हिचकिचाएंगे.

Advertisement

YV सुब्बा रेड्डी ने आगे कहा कि भक्तों की आस्था को मजबूत करने के लिए वो और उनका परिवार तिरुमाला प्रसाद के मामले में शपथ लेने के लिए तैयार हैं. साथ ही उन्होंने चंद्रबाबू नायडू को भी ऐसा करने की चुनौती दी है.

ये भी पढ़ें- तिरुपति लड्डू में मछली के तेल, जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल हुआ, लैब रिपोर्ट से आई जानकारी

लैब रिपोर्ट में क्या निकला?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात में केंद्र सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की लैब रिपोर्ट ने चंद्रबाबू नायडू के दावों की पुष्टि की है. ये लैब रिपोर्ट 17 जुलाई की है. रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि की है कि YSRCP के सत्ता में रहने के दौरान तिरुपति लड्डू बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए घी में पशु वसा की मौजूदगी थी. रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि घी में मछली का तेल, गोमांस की चर्बी और सूअर की चर्बी के भी अंश मौजूद थे.

वीडियो: तिरुपती में YSRCP, Modi और TDP पर सारा खेल पता चल गया

Advertisement