गौशाला के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. आरोप है कि उन्होंने गायों को चिकोटी काटकर उनसे हमला करवा दिया. मामला मुंबई के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने निरीक्षण करने गए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों का सहयोग नहीं किया और गायों को चिकोटी काटकर उन पर हमला करवाया (Cowshed Owner Booked for letting Cows out to Attack). तीनों के खिलाफ शिवाजीनगर थाने में FIR दर्ज हुई है.
गाय को चिकोटी काटकर हमला करवा दिया, जानते हैं पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
गाय से घुटने की हड्डी टूट गई!


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवाजीनगर पुलिस ने गोवंडी के 90 फीट रोड पर एक गौशाला के तीन मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपियों के नाम चंद्रभान यादव, अभयराज मोरया और राजवंती मोरया बताए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि उनके पास मवेशियों को शेड में रखने के लिए BMC की परमिशन नहीं थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी के आखिरी हफ्ते में BMC के अधिकारियों की एक टीम अनियमितताओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गौशाला का निरीक्षण करने निकली थी. अलग-अलग गोशालाओं में अवैध रूप से रखी गई गायों और बैलों को जब्त किया जा रहा था.
इसी दौरान वो आरोपियों की गौशाला में भी गए. तभी मालिकों ने कथित तौर पर अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं किया और गायों को चिकोटी काट ली. गाय भड़क गई और कथित तौर पर अधिकारियों पर हमला करवाया. बताया जा रहा है कि इस दौरान एक BMC अधिकारी डॉ योगेश आगरकर पर गाय का पांव पड़ा और उनके घुटने की हड्डी टूट गई.
वैलेंटाइन का हफ्ता चल रहा है. और गाय का ज़िक्र आया तो गाय को गले लगाने का ज़िक्र भी चला आया.
भारत के पशु कल्याण बोर्ड ने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन 'काउ हग डे' मनाने की अपील की थी. एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (Animal Welfare Board of India) ने ‘काऊ हग डे’ को लेकर नोटिस जारी किया. बोर्ड की तरफ से कहा गया,
“हम सभी जानते हैं कि गाय भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. हमारे जीवन को बनाए रखती है. पशु धन और जैव विविधता का प्रतिनिधित्व करती है. मां की तरह इसकी पौष्टिक प्रकृति के कारण इसे 'कामधेनु' और 'गौ माता' के रूप में जाना जाता है, जो मानवता को सभी धन प्रदान करती है.
लेकिन इस अपील की उम्र कम थी. जैसे ही ये अपील वापिस आई, एकाध दिन के भीतर वापिस चली गई. उधर चिकोटी काटने वालों पर केस दर्ज हो गया.
वीडियो: जब एक मुस्लिम परिवार की गाय 'रुख्सार' के चोरी होने से मच गया हंगामा





















