The Lallantop

कैसा लगता है, जब 15 साल बाद वापस आती है आंखों की रोशनी

ये वीडियो आपकी आंखें नम कर देगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
यादें हमारे जीवन का सबसे बड़ा सच होती हैं. बुरे समय में भी अच्छी यादें आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं. लेकिन इन यादों को तस्वीरों में कैद करने वाली आंखें ही अगर आप खो दें, तो किस तरह जिएंगे इन यादों को? आप स्पर्श के अपनत्व को तो याद रखेंगे, लेकिन आंखों की ममता को कैसे याद रखेंगे? गूगल इंडिया के इस वीडियो में एक ऐसे ही आदमी की कहानी है. जिसने जवान होने के पहले ही अपनी आंखों की रोशनी खो दी. लेकिन उसकी बहन उसकी सभी यादों को तस्वीरों में कैद करती रही. और उसकी आंखों के ऑपरेशन के बाद, यानी जब वो फिर से देख सकता था, उसे सब तस्वीरें दिखाईं. गूगल फोटोज का ये वीडियो आपकी आंखें नम कर देगा. https://www.youtube.com/watch?v=lO_BxMUeOqE

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement