The Lallantop

कुल 15 फिल्मों में सलमान खान का नाम 'प्रेम' है, लेकिन ये इत्तेफाक नहीं है

इंट्रेस्टिंग बात ये है कि प्रेम सलमान से पहले भी था, उनके बिना भी था!

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' का एक शॉट.
'प्रेम' शब्द का पर्यायवाची बताइए?
इश्क, लव, प्यार, मुहब्बत... आदि आदि...
रुकिए एक और भी है - सलमान खान. क्यों? क्योंकि भले ही सलमान खान बॉलीवुड में 'सलमान भाई' कहलाते हों मगर फिल्मों में उनकी बड़ी पहचान 'प्रेम' नाम से ही है. और इसका क्रेडिट जाता है फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या को. सलमान को ये स्क्रीन नेम उन्हीं से मिला है. हाल ही में बड़जात्या ने अपने एक इंटरव्यू में 'प्रेम' नाम  से जुड़े कई राज़ बताए. आपको जानना है? पढ़ना जारी रखिए, सब पता चल जाना है -

# प्रेम... 

सूरज बड़जात्या ने 1989 में एक फिल्म बनाई थी 'मैने प्यार किया'. जिसमें सलमान खान ने प्रेम नाम का किरदार निभाया था. ये फिल्म सुपरहिट रही थी. इसके बाद इस डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी ने 'हम आपके हैं कौन' ,'हम साथ-साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया. और इन सभी फिल्मों में सलमान खान का नाम प्रेम ही था.
Hum Aapke Hain Koun2

ऐसा नहीं है कि बड़जात्या ने सिर्फ सलमान को ही 'प्रेम' नाम दिया है. उन्होंने अपनी ज़्यादातर फिल्मों में मेल एक्टर का नाम प्रेम ही रखा. उदाहरण के तौर पर 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' और 'विवाह' जिसमें ऋतिक रोशन और शहीद कपूर लीड रोल में थे और इन फिल्मों में उनका नाम भी प्रेम ही था.

# प्रेम...

जब बड़जात्या से पूछा गया कि आखिर उनके हर मेल एक्टर का नाम 'प्रेम' क्यों होता है? तो उन्होंने बताया कि-
'प्रेम' एक ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जिसके पास उसके बेसिक राइट्स हैं, जो पारंपरिक रूप से अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है, मस्ती करता है मगर अपने परिवार के साथ रहना पसंद करता है और दिल का अच्छा है.
साथ ही उन्होंने बताया कि ये नाम बहुत सोच-समझकर चूज़ किया गया था. कई नामों पर चर्चा हुई थी. जैसे 'गौरव', 'प्रताप' और 'राज'(तब तक शाहरुख़ खान का स्क्रीन नेम राज नहीं पड़ा था). इसलिए 'राज' नाम को भी कंसीडर किया जा रहा था.
सूरज बड़जात्या और सलमान खान
सूरज बड़जात्या और सलमान खान

# प्रेम...

इसके बारे में बताते हुए बड़जात्या ने कहा कि,
उस समय हमारी राजश्री प्रोडक्शंस की सबसे सुपरहिट फिल्म 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए' (1977) थी. प्रेम कृष्ण जी उसमें हीरो थे और उस फिल्म में उनका नाम 'प्रेम' था. इसलिए हम सभी ने सोचा कि अगर इस नाम से ये फिल्म हिट हुई है तो क्यों न हम इसी नाम को अपनी अगली फिल्म में भी यूज़ करें, तो शायद ये फिल्म भी हिट हो जाए. इसी सोच से हमने इस नाम को अपनी फिल्म में रखा. यही कहानी है इस नाम की, जहां से इसकी जर्नी शुरू हुई और अब तक ये परंपरा चल रही है.
शायद प्रेम नाम के पॉजिटिव इफ़ेक्ट देखते हुए, सलमान ने बड़जात्या की फिल्मों के अलावा भी अपनी दूसरी फिल्मों में यही नाम कैरी किया.

बड़जात्या की फिल्मों में इतने बड़े और लैविश परिवार क्यों होते हैं?

इस सवाल के जवाब में बड़जात्या बोले कि जिन फैमिली वैल्यूज़ और परंपराओं को देखकर वो बड़े हुए हैं, वही सब को वो अपनी फिल्मों में दिखाने की कोशिश करते हैं. उन्होंने बताया कि वो 15 लोगों की फैमिली में पले-बड़े हैं. उनकी पूरी लाइफ मामी, भुआ, दादी के बीच और फैमिली फंक्शन में बीती है. और तभी वो 25 साल की उम्र में 'हम आपके हैं कौन' जैसी फिल्म बना पाए.


Video- एक्टर मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन को लॉन्च कर रहे हैं सलमान खान

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement