The Lallantop

ये ट्रिक लगाकर आलिया ने बाहुबली के डायरेक्टर की अगली फिल्म में एंट्री ले ली

एसएस राजामौली की अगली फिल्म आरआरआर है.

Advertisement
post-main-image
जब डायरेक्टर राजामौली से आलिया भट्ट् एयरपोर्ट पर मिलीं तो किस्सा बन गया.
'बाहुबली' यानी वो फिल्म जिसने इंडिया में हर रिकॉर्ड को तोड़ दिया. वो फिल्म जिसे दुनियाभर के लोगों ने प्यार दिया. उसी ब्लॉकबस्टर के मेकर एसएस राजामौली अपनी अगली फिल्म ला रहे हैं नाम है - 'आरआरआर'. इसमें लीड रोल में साउथ के दो सुपरस्टार हैं. एक रामचरण तेजा और दूसरे जूनियर एनटी रामाराव. मगर  हिरोइन राजामौली ने बॉलीवुड से चुनी है. हिंदी सिनेमा में अब टॉप एक्ट्रेसेस में एक आलिया भट्ट. वो इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं. और इसी ख़ुशी में हाल ही में एक न्यूज़पेपर से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि ये फिल्म उन्हें कैसे मिली. आलिया ने बताया कि-
एक दिन एयरपोर्ट पर मैं राजामौली सर से अचानक मिल गई और मैंने उनकी फिल्म में रोल के लिए भीख मांगी कि चाहे कोई भी रोल आप मुझे दे दो, मैं कर लूंगी. तब तक उन्होंने अपनी फिल्म के लिए हिरोइन को कास्ट नहीं किया था. उन्होंने कहा कि वैसे भी मैं तुम्हारे शूटिंग शेड्यूल के बारे में जानकारी ले रहे थे. तो मैंने उनको कहा कि चाहे मेरी टाइमलाइन (माने कौन सी फिल्म की शूटिंग कब है) जो भी हो मैं टाइम निकाल ही लूंगी और हमने ऐसा कर भी लिया.
आलिया की ख़ुशी का सबूत देख लीजिए. फिल्म 'RRR' की कहानी फिक्शनल है जो 1920 के दशक में सेट होगी. ये दो स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम की जिंदगी को दिखाएगी. जिसमें हमें इन दोनों के फ्रीडम फाइटर बनने से पहले की स्ट्रगल देखने को मिलेगी. इस दौरान वो अपने घर से दूर दिल्ली शहर में रहते थे. फिल्म 30 जुलाई. 2020 को रिलीज़ होगी. rrr
Video: Bharat का Trailer ये 9 बातें जानकर आप दोबारा देखेंगे । Salman Khan 

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement