उत्तर प्रदेश में चोरों की प्लानिंग का एक गजब नमूना देखने को मिला. चोरों ने चोरी की. बाइक से भागे और रास्ते में बाइक का पेट्रोल ही खत्म हो गया.
चोर मोबाइल छीनकर भागे, लेकिन बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, फिर जो हुआ, पूरे गांव ने देखा
साइकिल से पकड़ाए बाइकवाले चोर
.webp?width=360)

आज तक से जुड़े दुर्गा किंकर सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक लूट का ये हैरान कर देना वाला मामला मऊ जिले से सामने आया है.बरवा गांव के रहने वाले अकलदीप कहीं जा रहे थे. रास्ते में पड़ने वाले एक पुल के पास अकलदीप को बाइक सवार पांच बदमाशों ने घेर लिया. बदमाश अकलदीप से गाली-गलौज करने लगे. अकलदीप ने अपने दोस्त को कॉल करने के लिए मोबाइल फोन निकाला. इस पर बदमाशों ने अकलदीप का मोबाइल फोन छिना लिया. और वहां से भाग गए. लेकिन कुछ दूर पहुंचते ही उनकी बाइक का पेट्रोल दगा दे गया.
पेट्रोल खत्म हो गया था. बाइक सवार चोरों के लिए ये किसी बुरे सपने के सच होने जैसा था. अकलदीप ने बदला लिया. एक मोबाइल छिनैत फंस गया था. वो निकलना चाह रहा था. वो नहीं निकल पा रहा था. वो निकल नहीं सकता था. उसका पकड़ा जाना तय था.
गांववालों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया. बाकी बदमाश मौके से फरार हो गए. रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित अकलदीप ने बताया,
“बाइक सवार पांच युवकों ने मुझे पीटा और तमंचा दिखाकर मोबाइल छीन लिया. इसके बाद वो सब वहां से भाग निकले. इसी दौरान गांव के बाइक सवार एक शख्स ने मुझसे कहा कि साइकिल से पीछे आओ. तभी रास्ते में बदमाशों की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया. गांव वालों के सहयोग से एक बदमाश को पकड़ लिया गया.”
अकलदीप ने इस घटना के बारे में थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामले को लेकर सीओ सिटी अजय विक्रम सिंह ने कहा कि पीड़ित ने पुलिस को फोन कर इस घटना की जानकारी दी थी. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश जारी है.
वीडियो: दिल्ली के पुराने किले में फिर से होगी खुदाई, महाभारत से जुड़े कौनसे बड़े राज़ खुलने वाले हैं?





















