The Lallantop

चोरों ने BMW का शीशा पर्दे की तरह खोला, 13 लाख रुपए उड़ा दिए

सब दिन दहाड़े हुआ. आसपास लोग थे, लेकिन किसी को शक नहीं हुआ.

Advertisement
post-main-image
कार में घुसते चोर (फोटो- आजतक)
author-image
सगाय राज

मेट्रो सिटी सुनते ही जेहन में एक तस्वीर कौंधती है. साफ-सुथरी सड़कें, सड़कों पर फर्राटे भरती गाड़ियां, पटरियों पर दौड़तीं मेट्रो और एक सुरक्षित वातावरण. पर मेट्रो सिटी में भी चोर-उचक्कों का खौफ है. मतलब चोरी का डर यूनिवर्सल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हालिया मामला देश के आईटी हब बैंगलोर का है. यहां दो बाइक सवार चोरों ने सड़क किनारे खड़ी एक बीएमडब्लू (BMW) कार का शीशा तोड़ा और गाड़ी में रखे 13 लाख से अधिक रुपए पार कर दिए. पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वीडियो पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

वीडियो में दिख रहा है कि काले रंग की अपाचे बाइक से एक शख्स आता है. उसका साथी पहले से वहां मौजूद है. बाइक वाला शख्स जैसे ही अपनी बाइक का मुंह सड़क की दिशा में करता है, वैसे ही उसका साथी हरकत में आ जाता है. इसके बाद बाइक सवार का साथी कुछ सेकेंड के लिए इधर-उधर देखता है. फिर वो अपनी जेब से कुछ निकालता है और सड़क किनारे खड़ी BMW एक्स 5 एसयूवी के ड्राइविंग सीट के शीशे पर मारता है जिससे शीशा चटक जाता है, लेकिन बिखरता नहीं.

इसके बाद चोर शीशे को हाथ से धक्का देता है, तो वो जैसे किसी पर्दे की तरह खुल जाता है. फिर वो व्यक्ति कार के अंदर से कुछ निकालने की कोशिश करता है. जब वो कुछ निकाल नहीं पाता तब खिड़की के रास्ते ही गाड़ी में दाखिल होता है. इस दौरान उसका आधा शरीर गाड़ी से बाहर रहता है. आखिर वो अपने मकसद में कामयाब हो जाता है और गाड़ी के अंदर से 2 थैले निकाल ले जाता है.

इस पूरी घटना के दौरान कार के मालिक बाबू जो कि अनेकल, बैंगलोर के रहने वाले हैं, उन्होंने सरजपुर थाने में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि चोरों ने कार से 13 लाख से ज़्यादा रुपए उड़ा दिए हैं.

Advertisement

(यह भी पढ़ें: पहले शहीद 'अग्निवीर' पर राहुल गांधी ने BJP को घेरा, मालवीय ने सहायता राशि के गणित से दिया जवाब)

Advertisement