The Lallantop

'कॉन्ग स्कल आइलैंड' का नया ट्रेलर: ये फिल्म आप जरूर देखेंगे

ये किंग कॉन्ग अब तक का सबसे बड़ा है.

Advertisement
post-main-image
ट्रेलर के एक दृश्य में कॉन्ग.
अब तक किंग कॉन्ग नाम के विशाल गुरिल्ला पर हॉलीवुड में सात फिल्में आ चुकी हैं. पहली 1933 में आई थी. अब आठवीं होगी 'कॉन्ग: स्कल आइलैंड' जो अगले साल 10 मार्च को दुनिया भर में रिलीज होगी. सेन डिएगो कॉमिक कॉन में इसका पहला ट्रेलर जुलाई में सार्वजनिक किया गया था जिसने फिल्म में रुचि बना दी थी. इसमें फिल्म के केंद्रीय पात्र कॉन्ग की मामूली झलक ही देखने को मिली थी. अब एकदम नया ट्रेलर आया है जो लगभग तय कर देता है कि ये फिल्म देखनी ही है. कहानी को सन् 1970 के आसपास रखा गया है. ये वो समय था जब वियतनाम युद्ध चल रहा था. इस फिल्म की शूटिंग वितयनाम में भी हुई है और इसके विजुअल्स में इसी युद्ध पर केंद्रित फिल्म 'अपोकलिप्स नाओ' (1979) की झलक भी मिलती है. तीन साल पहले 'द किंग्स ऑफ समर' जैसी जवां कॉमेडी से डेब्यू करने वाले डायरेक्टर जॉर्डन वॉग-रॉबर्ट्स को इस फ्रैंचाइज़ में ताज़गी फूंकने के लिए लाया गया है. अभी तक तो वे ऐसा कर भी पाए हैं. उनकी फिल्म में ब्राइ लार्सन (रूम, बेस्ट एक्ट्रेस ऑस्कर), टॉम हिडिलस्टन (थोर: द डार्क वर्ल्ड), सैमुअल जैक्सन (अनब्रेकेबल, अवेंजर्स), जॉन गुडमैन (अर्गो), जॉन सी. राइली (स्टेप ब्रदर्स, शिकागो) नजर आते हैं. 'स्कल आइलैंड' को दो बड़े फिल्म स्टूडियो प्रस्तुत कर रहे हैं - लैजेंडेरी पिक्चर्स और वॉर्नर ब्रदर्स. दोनों ने किंग कॉन्ग और गॉडज़िला जैसे हॉलीवुड के दो सबसे फेमस जीवों को फिर से रिवाइव किया है. इस श्रंखला में जो फिल्में आई हैं या आने वाली हैं उसे गॉडज़िला-कॉन्ग सीरीज कहा जा रहा है. इस सीरीज में पहली फिल्म 2014 में लगी थी. इसमें गॉडज़िला रीबूट हुआ. अब अगले साल कॉन्ग रीबूट होगा. फिर 2019 में 'गॉडज़िला-२' रिलीज होगी और 2020 में एक ही फिल्म 'गॉडज़िला वर्सेज़ कॉन्ग' में ये दोनों जीव टकराते नजर आएंगे. अभी के लिए देखें 'कॉन्ग: स्कल आइलैंड' का ट्रेलर जिसे अमेरिकी चैट शो होस्ट जिमी किमेल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. https://youtu.be/h9y6oPka3us

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement