The Lallantop

कपिल शर्मा शो की ये फेमस एक्ट्रेस सबसे काम क्यों मांग रही है?

'लोग समझते हैं मैं घमंडी हूं और ज्यादा पैसे मांगूंगी.'

Advertisement
post-main-image
सुमोना बतौर बाल कलाकार आमिर खान और मनीषा कोईराला की फिल्म 'मन' में काम कर चुकी हैं.

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती आजकल काम की तलाश में हैं. वो प्रोड्यूसर्स-डायरेक्टर्स को कॉल और मैसेज करके काम मांग रही हैं. सुमोना कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से काफी फेमस हुई हैं. कई लोग उन्हें शो में सरला गुलाटी के कैरेक्टर के रूप में पहचानते हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें वैसे रोल्स नहीं मिल रहे हैं, जैसे वो करना चाहती हैं. उन्होंने कहा-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मैं बहुत ज्यादा सोशल नहीं हूं और ज्यादा पार्टीज अटेंड नहीं करती हूं. शूटिंग के बाद में सीधे घर निकल जाती हूं या दोस्तों के साथ बैठती हूं. कई तो ये भी भूल जाते हैं कि मैं एक्जिस्ट करती हूं. लेकिन अगर आप एक एक्टर के तौर पर काम जारी रखना चाहते हैं तो आपके लिए अपनी उपस्थिति बनाए रखना बहुत जरूरी है. मैं ज्यादा लोगों से मिलती-जुलती नहीं हूं, जिसके चलते लोग मुझे घमंडी समझते हैं. उन्हें लगता है कि मैं बहुत ज्यादा फीस मांगूगी. लेकिन ये सच नहीं है.

मैं सबको ये बताना चाहती हूं कि एक एक्टर होने के नाते मैं वही मांगती हूं, जो मैं डिजर्व करती हूं. एक अच्छे प्रोजेक्ट के लिए मैं उसपर मोलभाव कर सकती हूं. मेरे पीआर स्किल्स बहुत बढ़िया नहीं हैं, जिसका मुझे काफी देर से अहसास हुआ. अब मैं अपने अप्रोच को बेहतर बनाने पर काम कर रही हूं. लोगों से मिलती हूं. बल्कि खुद लोगों को कॉल और मैसेज करती हूं और उनसे काम देने को कहती हूं. काम मांगने में कोई शर्मिंदगी नहीं होनी चाहिए. काम मांग रही हूं.

सुमोना ने आगे कहा कि पहले वो इस धारणा को मानती थीं कि अच्छे काम के जरिये खुद को साबित करो और बाकी सब अपने आप हो जाता है. लेकिन सिर्फ हार्डवर्क करना वाकई पर्याप्त नहीं है. सुमोना ने ये भी बताया कि वो किस तरह के रोल्स के इंतजार में हैं.


मैं शायद एक सायको कैरेक्टर या एक पुलिस या इंटेलिजेंस ऑफिसर का रोल करना चाहती हूं. या वो जो बहुत फैसिनेटिंग हो. हीरो-हीरोइन के दिन चले गए हैं. आजकल कहानी और कास्ट पर फोकस होता है. बिल्कुल अगर मुझे लीड रोल करने को मिलता है, तो मैं जरूर करना चाहूंगी. लेकिन अगर मुझे कोई ऐसा किरदार ऑफर होता है, जो कहानी के लिए बहुत अहम है, तो मुझे उसे करने में भी बहुत खुशी होगी. मैं ऐसे किरदार नहीं करना चाहती कि जिन्हें कहानी से हटा भी दो तो कहानी पर कोई असर न पड़े. आप जो किरदार निभा रहे हो उसकी कुछ तो पहचान, कुछ तो अहमियत होनी चाहिए.

 सुमोना 2013 से कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से जुड़ी हुई हैं. 2013 से 2016 तक वो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में नजर आईं थी. और 2016 से वो 'द कपिल शर्मा शो' में 'सरला गुलाटी' का किरदार प्ले कर रही हैं. सुमोना 'जमाई राजा', 'ये है आशिकी', 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे सीरियल्स और 'बर्फी' और 'किक' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.

Advertisement


Video : अमिताभ बच्चन की कही ये बात उनके फैंस को उदास कर देगी

Advertisement
Advertisement