The Lallantop

चड्ढी पहन के फिर फूल खिला है, इस बार 3D में

देखिए एनीमेशन फिल्म द जंगल बुक का ब्रांड न्यू ट्रेलर

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
शेर खान बड़ा कमीना है. जिंदगी का एक्कै मकसद है, मोगली की जान. लेकिन मोगली के पास हैं बघीरा और बालू जो उसके लिए मर सकते हैं, मार सकते हैं. याद आया कुछ? बचपन में आता था न जो जंगल बुक, फिर से आ रहा है. मस्त अंग्रेजी में एनीमेशन पिक्चर. जब मोगली एक पेड़ से दूसरे पेड़ कूदेगा, सोचो कित्ता मजा आएगा 3D में. https://www.youtube.com/watch?v=ccvkaWzGd3U फिल्म रडयार्ड किपलिंग की किताब 'द जंगल बुक' पर बनी है. किपलिंग थे तो अंग्रेज, पर पैदा हुए इंडिया में. इसलिए लिखा खूब इंडिया के बारे में. जिसमें किस्से, कहानियां और कविताएं शामिल हैं. पिक्चर बनाई है उन्होंने जो आयरन मैन के भी डायरेक्टर हैं. नाम है जॉन फैवरो. फिल्म में आवाज दी है बिल मरे, बेन किंग्सले इदरिस एल्बा, स्कारलेट जॉनसन और ल्युपिता योंगो जैसे भोकाली लोगों ने. 7 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म. तब तक ये लो देसी वाले मोगली का गाना सुनो. https://www.youtube.com/watch?v=YSj3TmhSI5s  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement