The Lallantop

सेकेंड हैंड कार खरीदकर जनाब ऐसे फंसे कि कहानी सुनकर आप सिर पीट लेंगे

महाराष्ट्र के ठाणे में रहने वाले शख्स ने 1 लाख 90 हजार रुपये में एक सेकेंड हैंड कार खरीदी. लेकिन जब वो उसे अपने घर लेकर पहुंचा तो उसके पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई.

Advertisement
post-main-image
पीड़ित शख्स ने इस धोखाधड़ी के मामले में ठाणे के कपूरबावड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. (फोटो क्रेडिट - प्रतीकात्मक तस्वीर, पेक्सेल)

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक शख्स को सेकेंड हैंड कार खरीदना(Second hand car fraud) बहुत महंगा पड़ गया. उसके पैसे तो डूबे ही, कार भी उसके हाथ नहीं आई. दरअसल, एक शख्स ने 1 लाख 90 हजार में एक सेकेंड हैंड कार खरीदी. लेकिन जब वो उसे लेकर घर पहुंचा तो उसके पैरों से जमीन ही खिसक गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ठाणे में रहने वाले एक शख्स को सेकेंड हैंड कार खरीदनी थी. उसने खोजबीन शुरू की. इस दौरान शख्स की पहचान सागर विचारे नाम के एक व्यक्ति से हुई. विचारे ने उसे बताया कि वो पुरानी कारों को बेचने का ही कारोबार करता है. पीड़ित व्यक्ति विचारों की बातों में आ गया और उससे 1 लाख 90 हजार रुपये में एक कार खरीद ली.

ये भी पढ़ें- 'बिग बॉस' फेम एक्टर करणवीर वोहरा पर धोखाधड़ी का केस

Advertisement

कार खरीदकर पीड़ित वापस अपने घर आ गया. यहां उसे पता चला कि कार पर 2,000 रुपये का ट्रैफिक चालान बकाया है. पीड़ित ने इस बारे में कार के मालिक से बात करनी चाही. लेकिन विचारे ने उसे कोई जवाब नहीं दिया. तब पीड़ित व्यक्ति ने चालान की कॉपी निकालकर कार मालिक का मोबाइल नंबर ढूंढा. जब उसने कार मालिक से बात की, तो पता चला कि वो कार तो बेची ही नहीं गई है. कार के मालिक ने सागर विचारे को अपनी कार किराए पर दी थी.

पैसे तो गए ही, पुलिस कार भी ले गई

इसके बाद पीड़ित व्यक्ति और कार मालिक नासिक में मिले. यहां पीड़ित ने कार मालिक से कहा कि अगर उसके अपने पैसे वापस मिल जाएं तो वो कार वापस कर देगा. लेकिन मीरा-भयंदर, वसई-विरार इलाके की पुलिस ने नासिक पहुंचकर पीड़ित से कार ले ली. पुलिस ने उसे बताया कि इस मामले में उन्होंने नवी मुंबई में रहने वाले सागर विचारे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ मंदिर में धोखाधड़ी की शिकायत PMO पहुंची

Advertisement

पीड़ित व्यक्ति के पास न तो कार ही रही. न ही उसके पैसे वापस मिले. इस मामले में उसने 8 नवंबर को ठाणे के कपूरबावड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. यहां सागर विचारे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता(IPC) की धारा 420 यानी धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक इसमें कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

वीडियो: इतनी बड़ी धोखाधड़ी की, जज ने शख्स को 170 साल की सजा दे दी!

Advertisement