The Lallantop

फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले के पास थी विराट कोहली की ऑडी

आपके कैसे और क्यों का जवाब खबर पढ़ने के बाद पता चलेगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मुंबई के ठाणे का वो फर्जी कॉल सेंटर मामला याद है? 4 अक्टूबर को ठाणे पुलिस ने छापा मार कर कुछ लोगों को अरेस्ट किया था. लेकिन उसके मालिक को पुलिस अभी तक धर नहीं पाई है. और उसकी तलाश लगातार कर रही है. पुलिस को सागर तो नहीं मिला लेकिन उसकी ऑडी कार मिली है. वो भी रोहतक से. जांच-पड़ताल से पता चला है कि सागर ने वो ऑडी कार इंडिया के टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली से खरीदी थी. इसी साल मई में. इस कार की मार्केट प्राइस 3 करोड़ रुपये है. पर सागर ने इसे ढाई करोड़ में ही खरीदा था. और अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिया था. वो दिल्ली में ही काम करती है. पुलिस के मुताबिक कार की डील में सागर का कोहली से कोई डायरेक्ट कनेक्शन नहीं था. पूरे पैसे मिलने के बाद कार की चाभी सागर को हैंडओवर की गई थी. विराट को तो ये पता भी नहीं था कि ये लोगों को ठगने का काम करता है. इसलिए विराट कोहली से कोई सवाल करना जरूरी नहीं है. अभी भी पेपर पर कोहली ही उस कार के मालिक है. बता दें कि सागर को विदेशी गाड़ियों का क्रेज है. पुलिस को शक है कि सागर ने कार दो नंबर के पैसों से खरीदी है.

क्या था फर्जी कॉल सेंटर वाला मामला?

सागर अपने चेले-चपाटियों के साथ कॉल सेंटर चला रहा था. जिसमें ये लोग अमेरीका के लोगों से जबरदस्ती पैसे वसूलते थे. वो भी अपने आप को इंडियन रेवेन्यू ऑफिसर बता कर. 4 अक्टूबर की रात को क्राइम ब्रांच ने ठाणे पुलिस के साथ मिलकर कॉल सेंटर पर धावा बोल दिया. 70 लोग धरे गए. लेकिन सागर भाग निकला था. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने के बाद मीरा रोड पर 4 और अहमदाबाद के भी 2 कॉल सेंटरों पर छापे मारे गए. लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा. जबतक वो वहां पहुंची, दुकान का शटर गिराकर मालिक भाग चुका था. खुद तो गया ही, सबूत मिटाने के लिए साथ ले गया कंप्यूटर का हार्ड डिस्क.

Advertisement
Advertisement