The Lallantop

कई दिनों से नहीं दिखा लैंडलॉर्ड, टीवी खोला तो शार्क टैंक में आइडिया दे रहा था!

लोग बोले कि अब किराएदार को किराया देने की जगह मकानमालिक के स्टार्टअप में इनवेस्ट करना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
बाएं से दाएं: शार्क अमन गुप्ता और गणेश बालाकृष्णन. (फोटो: ट्विटर)

महीने की पहली तारीख पर जो इंसान दरवाजे पर आकर आपसे किराया मांगता हो, अगर वो कई दिनों तक ना दिखे तो शायद आपको अच्छा ही लगे. लेकिन फिर वही इंसान अगर आपको टीवी पर दिख जाए? एक बहुत बड़े रियलटी शो (Shark Tank India) में, तो शायद आप चौंक जाएं. ऐसा ही कुछ हुआ है बेंगलुरु के वंश अग्रवाल के साथ.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वंश अग्रवाल ने 10 जनवरी को एक ट्वीट किया. बताया कि उनके मकान मालिक गणेश बालाकृष्णन कई दिनों से दिखे नहीं हैं. वंश ने बताया कि इस बात पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया. फिर एक रात को वो शार्क टैंक इंडिया देख रहे थे. अचानक से उन्हें जो स्क्रीन पर दिखा, उसे देख उन्हें विश्वास नहीं हुआ. वंश ने बताया कि उनके मकान मालिक गणेश बालाकृष्णन टीवी स्क्रीन पर दिख रहे थे. वो रियलटी शो में अपना आइडिया पिच कर रहे थे. अपने स्टार्टअप ‘फ्लैटहेड्स शूज’ का आइडिया.

Advertisement
ईमानदारी से इंप्रेस हुए शार्क्स

दरअसल, गणेश हाल ही में शार्क टैंक पर आए थे और उन्होंने अपनी ईमानदारी से शार्क्स को प्रभावित किया. ये पता चला था कि गणेश ने अपनी नौकरी छोड़कर स्टार्टअप शुरु किया था. कोरोना महामारी के दौरान उन्हें अपने स्टार्टअप में 35 लाख रुपये लगाने पड़े थे. ये उनकी सेविंग थी. जब ये बात उन्होंने शार्क्स को बताई तो माहौल भावुक हो गया. उन्होंने ये भी बताया कि इतना सब करने के बाद भी उनका स्टार्टअप चला नहीं. इस तरह से अपनी असफलता को सबके सामने बताने के चलते उनकी तारीफ हुई. 

मीडिया रिपोर्ट्स में पता चला कि शार्क टैंक के इस एपिसोड के आने के बाद गणेश का स्टार्टअप चल पड़ा. बहुत सारे जूते बिक गए. हालांकि, गणेश अपने स्टार्टअप के लिए शार्क्स से कोई इनवेस्टमेंट नहीं ले पाए. इधर शार्क अनुपम मित्तल ने कहा कि रियलटी शो केवल इनवेस्टमेंट लेने के लिए नहीं है, बल्कि लोगों को नजरिया बदलने के लिए भी है. वहीं शार्क अमन गुप्ता ने कहा कि एक आंत्रप्रेन्योर की असली पहचान होती है गिरकर खड़ा होना.

boAt के संस्थापक अमन गुप्ता ने गणेश को अहम सलाह दी. (Image Credits: Twitter)

इधर वंश के ट्वीट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी. एक जनाब ने तो मज़ाक़ में वंश से ये तक पूछ लिया कि क्या अब वो अपने मकान मालिक को किराया देंगे या उनके स्टार्टअप में इनवेस्ट करेंगे. इधर गणेश बालाकृष्णन ने अपने किरायेदार के ट्वीट का जवाब कुछ इस तरह दिया, 

Advertisement

शार्क टैंक इंडिया इस समय अपने दूसरे सीजन को स्ट्रीम कर रहा है. हम इस रियलटी शो से जुड़ी जरूरी खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं. दूसरी और जरूरी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहिए.

(ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे विनायक ने लिखी है)

वीडियो: शार्क टैंक में आए इन 4 लड़कों का ये 'सस्ता' प्रोडक्ट Jio का खेल खत्म कर देगा?

Advertisement