The Lallantop

VIDEO: शोरूम से निकाली कार, सड़क पर आते ही लोगों पर चढ़ा दी, 6 लोग घायल

ब्रेक के बदले एक्सेलेरेटर जोर से दबा दिया.

Advertisement
post-main-image
CCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना (फोटो- इंडिया टुडे)

तेलंगाना के वारंगल जिले का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है. एक कार बेतरतीब तरीके से लोगों, गाड़ियों को टक्कर मारती हुई भाग रही है. कार की टक्कर से कई लोग सड़क पर बिखर गए. बताया जा रहा है कि शोरूम से कार खरीदने के तुरंत बाद एक शख्स ये ‘कांड’ किया है. रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में छह लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. इसमें एक महिला की हालत गंभीर है. घटना 20 जनवरी की है. पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि घटना पर्वतागिरि मंडल इलाके की है. रफीक नाम के व्यक्ति ने पास के शो रूम से नई कार खरीदी थी. कार लेकर वो सड़क पर निकला. अन्नाराम दरगाह शरीफ के पास उसने ब्रेक लगाने के बदले एक्सेलेरेटर को तेज दबा दिया. पहले कार सामने वाले ऑटो से टकराई, फिर वहां से गुजर रहे लोगों से बुरी तरह भिड़ गई.

Advertisement

हादसे में घायल नंदिनी नाम की महिला नाजुक हालत में है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा-337 (लापरवाही के कारण किसी की जान या सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत केस दर्ज किया है.

सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

21 जनवरी को तेलंगाना में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं चार लोग घायल हो गए. कोटिलिंगला में एक ट्रक और कार के बीच टक्कर में 4 लोगों की जान चली गई. सभी फोटो और वीडियोग्राफर थे. आंध्र प्रदेश से एक प्री-वेडिंग शूट से लौट रहे थे. दो लोग, कल्याण और शिवा वारंगल जिले के रहने वाले थे. वहीं अरविंद और रामू हनामकोंडा जिले के थे.

वहीं एक दूसरी घटना में कार पलटने से एक बच्चे की मौत हो गई. येल्लेंदू मंडल में यह हादसा हुआ. दुर्घटना तब हुई जब कार सामने से आ रहे ट्रक से बचने की कोशिश कर रही थी. लेकिन पलट गई और बच्चे की जान चली गई. हादसे में घायल तीन लोगों को पुलिस ने येल्लेंदू अस्पताल में भर्ती कराया है.

Advertisement

वीडियो: तेलंगाना में एटीएम से चोरी के दौरान क्‍या हुआ कि सड़क पर बिखर गए नोट?

Advertisement