The Lallantop

पत्नी की मौत के बाद इस आदमी ने जो किया उसकी मिसालें दी जाएंगी

कोई अपने प्यार को जिंदा रखने के लिए क्या कर सकता है, इस कहानी में पढ़िए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ताजमहल को प्यार की निशानी कहते हैं. कहते हैं बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था. तेलंगाना में एक ऐसा ही ताजमहल बना है. ये छोटा ताज असल में प्यार और सम्मान की निशानी है. इसमें मृत पत्नी की याद में उसकी मूर्ति भी लगी है और रोजाना उसकी पूजा भी होती है.
तेलंगाना के एक सुदूर गांव में बना है ये 'पत्नी मंदिर'
तेलंगाना के एक सुदूर गांव में बना है ये 'पत्नी मंदिर'

चंद्र गौड़ तेलंगाना में स्टेट बिजली डिपार्टमेंट के रिटायर्ड कर्मचारी हैं. अपनी पत्नी राजमणि से दीवानगी की हद तक प्यार करते थे. राजमणि की तबीयत ठीक नहीं रहती थी. बीमारी की वजह से वो एक दिन दुनिया छोड़ गईं. चंद्र गौड़ बुरी तरह टूट गए. लेकिन उन्होंने पत्नी की यादों की जिंदा रखने का फैसला किया.
पत्नी की मूर्ति लगी है, रोज होती है पूजा
पत्नी की मूर्ति लगी है, रोज होती है पूजा

चंद्र गौड़ ने गोसांईपल्ली में एक मंदिर बनवाया. ये जगह सिद्दीपेट जिले के दुब्बका मंडल में लगती है. मंदिर में राजमणि की मूर्ति स्थापित की गई. चंद्र गौड़ का पूरा परिवार यहां रोज पूजा करता है. आस पड़ोस के लोग सच्चे प्यार की ये कहानी देखकर मन ही मन खुश होते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement