अब महामना एक्सप्रेस में भी जंजीर से बंधेगा मग्गा
दूसरा चक्कर पहुंची गाड़ी बनारस. वहां पता लगा टोंटियां निकाल ले गए चोर.
Advertisement

Source: PTI
22 जनवरी को इत्ती खूबसूरत ट्रेन महामना एक्सप्रेस लांच की थी पीएम मोदी ने. तब किसको पता था कि पैसंजर्स से इस गाड़ी का इमोशनल अटैचमेंट हो जाएगा. और वो उसकी पानी वाली टोंटियां निकाल ले जाएंगे, लोगों को दिखाने के लिए. कि देखो हम भी महामना ट्रेन की चौकस जर्नी की मौज लिए हैं. गुरुवार को गाड़ी दिल्ली से बनारस पहुंची. यार्ड में गई साफ सफाई के लिए. सफाई कर्मचारियों की लौका ले गई. जब देखा कि तमाम टोंटी गायब हैं. फिर पूरी ट्रेन चेक हुई. कुछ और सामान गायब मिला. स्लीपर क्लास और सेकेंड एसी के डिब्बों से. अब असल समस्या है कि वो लाख टेक्नोलॉजी बदल लें. उस पर चलने वाले फोकटियों का दिमाग नहीं बदल सकते. जिनको लत लग चुकी है वो टोंटी चुराएंगे और कोनों पर थूकेंगे भी. फिर टट्टी वाला मग्गा जंजीर से बांधना पड़ेगा कि नहीं.
Advertisement













