लल्लनटॉप वीडियो देखें- ये भी पढ़िए: भारत ने दुनिया को कुष्ठ रोग दिया, अब इसका इलाज देने जा रहा है लड़के #MeToo नहीं लिखते, पर उनकी भी पैंट में हाथ डालते हैं लोग उस पत्रकार का एक्सपीरियंस, जिसने राधे मां का इंटरव्यू लिया
विदेशी लड़कियो, भारत आना तो यहां के लौंडों के साथ सेल्फी खिंचवा लेना, वरना ये हाल होगा
ताजमहल की नगरी में हुई एक शर्मनाक घटना.
Advertisement

आगरा में स्विस कपल के साथ मारपीट की घटना हुई है.
कुछ लोग इत्ते बेशर्म होते हैं, इत्ते बेशर्म होते हैं कि का बताएं. लातों के भूत बातों से नहीं मानते. ये कहावत तो ऐसे लोगों के लिए ही बनी है. आगरा में एक कांड हुआ है, जिसे सुनकर आप भी यही कहेंगे. एक स्विस जोड़ा आगरा घूमने आया था. ताजमहल वाले आगरा. वहीं जहां सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे हुए हैं. मगर स्विस कपल फतेहपुर सीकरी घूम रहा था. विदेशीजनों को देखकर जाने काहे कुछ लोगों को सेल्फी लेने या उनसे बतियाने की चुल्ल मच जाती है. कुछ लौंडे ऐसे ही पहुंच गए कपल के पास और सेल्फी खिंचवाने को बोलने लगे. कपल ने मना किया तो उनका ईगो हर्ट हो गया. भावनाएं आहत हो गईं उल्टे-सीधे कमेंट करने लगे. विरोध करने पर कपल पर हमला कर दिया. डंडा-पत्थर जो मिला, उससे मारा गया.
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रिपोर्ट तलब की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज घटना से बेहद नाराज़ हैं. उन्होंने मामले की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश राज्य सरकार से जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय के अधिकारी हॉस्पिटल जाकर स्विस नागरिकों से मिलेंगे. सुषमा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. मामले में आगरा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एक आरोपी की गिरफ्तारी की बात भी कही जा रही है. बाकी की भी पहचान करने का दावा आगरा एसएसपी ने किया है. कपल पिट रहा था, लोग वीडियो बना रहे थे 30 सितंबर को गर्लफ्रेंड मेरी द्रोज के साथ भारत आए क्यून्टीन जेर्मी क्लार्क फिलहाल दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं. हमले में क्लार्क का सिर फूट गया था. उनका कान इस कदर डैमेज हुआ है कि उन्हें अब एक कान से कम सुनाई देगा. उनकी गर्लफ्रेंड को भी काफी चोटें आई हैं. ये तो जो हुआ वो हुआ. क्लार्क के मुताबिक, जिस वक्त उन लोगों को मारा-पीटा जा रहा था, आसपास के लोग उसका वीडियो बनाने में मस्त थे. कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया. यही नहीं जब वो लोग वहां से किसी तरह निकले तो भी वो लड़के उनका पीछा करते रहे. ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि उनकी इन तुच्ची हरकतों से पूरे देश का नाम खराब होता है और वीडियो बनाने वालों को कोई समझाए कि इस एक वीडियो से उन्हें ऑस्कर नहीं मिल जाएगा. ज्यादा बेहतर होगा कि वो ऐसे शोहदों को रोकने की कोशिश करें. इससे देश की इज्जत ज़रूर बची रहेगी.