स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ कथित मारपीट के मामले में एक वीडियो सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उस वक्त का है जब स्वाति ने पुलिस को फोन किया था. वीडियो में एक महिला और एक पुरूष के बीच बातचीत हो रही है. कुछ और लोग भी हैं जो महिला से बाहर जाने के लिए कह रहे हैं. लेकिन महिला बाहर जाने को तैयार नहीं हैं. बातचीत कुछ इस तरह है-
स्वाति मालीवाल ने वायरल वीडियो के पीछे 'राजनीतिक हिटमैन' का हाथ बताया, उनका इशारा किस तरफ है?
Swati Maliwal के साथ कथित मारपीट के दावे वाले वीडियो पर Delhi Police की प्रतिक्रिया आ गई है. खुद स्वाति मालीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

- महिला- आज मैं इन सब लोगों को बताउंगी.
- पुरूष- हां, बता देना. (कुछ अस्पष्ट आवाज).
- महिला- आप अभी DCP से बात करेंगे.
- पुरूष- अभी करा रहे हैं, आप आइए, हम यहां नहीं कर सकते.
- महिला- नहीं, अब यहीं होगा. जो करना है कर लो. और तुम्हारी भी नौकरी खाऊंगी अगर मेरे को टच किया तो.
- अस्पष्ट आवाज
- पुरूष- हम रिक्वेस्ट कर रहे हैं.
- महिला- मैंने 112 पर कॉल कर दिया है. पुलिस को आने दो उसके बाद मैं बात करूंगी.
- पुरूष- तो पुलिस भी तो बाहर ही आएगी न वो यहां तक तो नहीं आएगी न.
- महिला- कुछ नहीं होता, आप अंदर ही ले आइए.
- पुरूष- हम तो रिक्वेस्ट कर रहे हैं. आप पढ़े-लिखे लोग हैं. आपके साथ ऐसा थोड़े.. (अस्पष्ट आवाज)
- महिला- ये गंजा #%$&%^
- पुरूष- मैडम प्लीज, नो.. नो…
लल्लनटॉप इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
ये भी पढ़ें: "लातें मारीं थप्पड़ जड़े, मेरी शर्ट फट गई..."- स्वाति मालीवाल ने पुलिस को क्या-क्या बताया?
AAP विधायक नरेश बाल्यान ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए X (ट्विटर) पर एक पोस्ट किया था. जिसे कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया गया. उन्होंने पोस्ट में लिखा था,
“भाषा देखिए इस औरत की. CM आवास सिक्योरिटी ऑफिसर को मां–बहन की गलियां दे रही है. मैंने तो पहले ही कहा था कि सच बाहर आ गया तो मुंह छुपाते फिरेगी.”

दिल्ली पुलिस और स्वाति मालीवाल ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है. स्वाति मालीवाल ने X (ट्विटर) पर लिखा है,
"हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. अपने लोगों से ट्विट करवा के, आधी और बिना संदर्भ की वीडियो चलाके, इसे लगता है कि ये इस अपराध को अंजाम देके खुद को बचा लेगा. कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की CCTV फुटेज की जाँच होते ही सत्य सबके सामने होगा. जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है. एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी."
हालांकि, ये स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने 'राजनीतिक हिटमैन’ अरविंद केजरीवाल को कहा है या विभव कुमार को.
इंडिया टुडे इनपुट्स के मुताबिक, पुलिस ने कहा है कि ये वीडियो कुछ चंद सेकंड का है. इसके आगे भी और वीडियो हो सकता है इसको लेकर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की जाएगी. पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि उस दिन जितने लोग CM हाउस में गए थे, उनका अटेंडेंस चेक किया जाएगा. ड्राइंग रूम में उस वक्त कौन-कौन लोग मौजूद थे, उन सभी का मोबाइल भी जांच के लिए लिया जा सकता है. पुलिस ने कहा है कि वेटिंग एरिया में अगर CCTV कैमरा लगा होगा तो उसके फुटेज की भी जांच की जाएगी.
इस बीच पंजाब के जो दो मंत्रियों ने विभव कुमार के समर्थन में बयान दिया है. पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि विभव कुमार बहुत अच्छे हैं, हम लोग से अच्छे से मिलते हैं, प्यार से मिलते है, मुझे लगता है कहीं षड्यंत्र ना हो.
पंजाब सरकार में मंत्री बलबीर सिंह ने कहा है कि ये सब राजनीतिक षड्यंत्र है. AAP को कमजोर करने की साजिश है. अरविंद केजरीवाल को कमजोर करने की ये साजिश नाकाम होगी. उनका कहना है कि ये बीजेपी वाले मणिपुर के मुद्दे पर कुछ नहीं बोलते हैं. इस साजिश की सच्चाई सामने आएगी.
इस पूरे मामले को समझने के लिए इसे पढ़ें: स्वाति मालीवाल मामले में FIR के बाद महाराष्ट्र चले गए हैं विभव? पुलिस को शक, 4 टीमें तलाश रही हैं
इससे पहले AAP नेता संजय सिंह ने इस घटना की पुष्टि की थी और कहा था कि उनकी पार्टी उचित कदम उठाएगी.
वीडियो: नेता नगरी: देश की आधी से ज्यादा सीटों पर वोटिंग होने के बाद क्या सूरत-ए-हाल है, हवा का रुख किस ओर?











